*राजनीति बंद कर सेवा में आगे आने की है ,जरूरत ---समीर*
*राजनीति बंद कर सेवा में आगे आने की है ,जरूरत ---समीर*
आरंग
नगर पालिका परिषद आरंग के सभापति एवं चिकित्सा प्रभारी समीर सागीर गोरी ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों से राजनीति बंद कर कोरोना वायरस से पीड़ित जरूरत मंद लोगों को अस्पतालों में बैड,दवा, प्लाज्मा दिलाने, लोगों को समय पर कोरोना की जांच कराने,शासन द्वारा निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित करने व गंभीर मरीजों के लिए आक्सीजन व बैड की व्यवस्था करने की अपील किए हैं।उनका कहना है वर्तमान में हम कोरोना वायरस के दूसरे चरण से गुजर रहे हैं।इस बार कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।ऐसे गंभीर हालत में हम सभी को राजनीति बंद कर लोगों की जान बचाने की आवश्यकता है।ऐसे समय जब पूरे देश संकट से गुजर रहा है तो सबको मिलकर काम करने की जरूरत है।
