रायपुर जिले के पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं सरकार : देवनाथ साहू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

रायपुर जिले के पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं सरकार : देवनाथ साहू

 रायपुर जिले के पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं सरकार : देवनाथ साहू



आरंग-

भारतीय जनता पार्टी मंडल आरंग के महामंत्री देवनाथ साहू ने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से कहा कि फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स के रूप में सतत सेवाएं दे रहे रायपुर जिले के पत्रकारों के लिए कोरोना का इलाज करने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करता हूं प्रदेश सरकार से यह भी मांग करता हूं कि संक्रमित पत्रकारों के निजी/शासकीय अस्पतालों में हरसंभव इलाज करवाने के लिए सुविधा प्रदान की जाए।

 रायपुर जिले में बढ़ते संक्रमण के बीच विपरीत परिस्थिति में आवश्यक सूचनाएं और खबरें पहुंचाने का काम पत्रकार कर रहे हैं। जनता की आवाज बन कर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं और लगातार संक्रमण की चपेट में भी आ रहे हैं परंतु पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओ के अभाव में वे  मजबूर है। ऐसे में पत्रकारों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार सहित जिला प्रशासन की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से कहा कि पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएं। कोरोना महामारी में दायित्व निभाते हुए जिन पत्रकारों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिजनों को सरकार उचित मुआवजा प्रदान करें। 


 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads