केन्द्र के सात साल पूरा होने पर सेवा ही संगठन के तहत नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने बांटे 13 हजार मास्क - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

केन्द्र के सात साल पूरा होने पर सेवा ही संगठन के तहत नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने बांटे 13 हजार मास्क

 केन्द्र के सात साल पूरा होने पर सेवा ही संगठन के तहत नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने बांटे 13 हजार मास्क




गरियाबंद -

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश के स्थाई आमंत्रित सदस्य अब्दुल गफ्फार मेमन की ओर से जिले मंे 13 हजार मास्क का वितरण होगा। यह मास्क जिले के सभी मंडलो में संगठन के माध्यम से आम जनता के बीच बांटे जायेंगे। ज्ञात हो कि पीएम मोदी के सात साल पूरे होने पर 31 मई को जिले के सभी मंडलो और शक्तिकेन्द्रो में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा सेवा की संगठन के तहत गरीबो और जरूरतमंदो को मदद की जाएगी। इसमे निशुल्क मास्क, अनाज पैकेट सहित अन्य चीजे भाजपाई वितरण करेंगे। सभी मंडलो में निशुल्क मास्क वितरण के लिए नपा अध्यक्ष मेमन ने लगभग एक एक हजार मास्क मंडल अध्यक्ष के पास भेजे है। जो 31 मई को वितरित होंगे। 

नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सात साल में भारत के प्रगति और विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। देश के हित में कई अहम फैसले लिए गए है। किसानो, गरीबो और मजदुर सहित सभी वर्ग का विकास हुआ। लाकडाउन अवधि में भी संकट के समय प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबो की चिंता करते हुए लाखो करोड़ो रूपए का पैकेज दिये। पहली लहर में दिसम्बर तक छ माह निशुल्क राशन दिया गया। वही इस साल भी दो माह गरीबो को निशुल्क राशन दिया गया। वही भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भी सेवा ही संगठन के तहत गरीबो को मदद पहुचाई गई। मोदी सरकार के ऐतिहासिक सात साल पूरा होने पर हमे गर्व है और इस उपलक्ष्य में सेवा की संगठन के तहत गरीबो और जरूरतमंदो को मदद करने साथ ही कोरोना से बचने निशुल्क मास्क भी वितरण कर रहे है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads