किसानो के लिए डीएपी खाद मे सब्सिडी 140% बढाये जाने पर मोदी जी को आभार - तम्बोली
किसानो के लिए डीएपी खाद मे सब्सिडी 140% बढाये जाने पर मोदी जी को आभार - तम्बोली
आरंग
आरंग मंडल परिवार के अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किसानो के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के प्रति पूरे भाजपा आरंग मंडल परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया है ।
तम्बोली ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे मूल्य वृद्धि पश्चात किसानो को डीएपी खाद का एक बैग ₹2400 की जगह मे उसी पुराने मूल्य ₹1200 मूल्य मे उपलब्ध करा-करके मोदी जी ने अपने किसान कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है । प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता मे केंद्र मे डीएपी खाद पर सब्सिडी ₹ 500 प्रति बोरी से बढ़ा कर ₹1200 प्रति बोरी किया गया है,जिसके लिए सरकार ₹14,775 करोड़ अतिरिक्त सब्सिडी देगी। पीएम मोदी के इस फैसले से सभी किसान भाईयो को बहुत राहत मिली , भाजपा आरंग मंडल परिवार इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता है ।

