*18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को निशुल्क टीकाकरण करना सरकार की बहुत बड़ी पहल*
*18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को निशुल्क टीकाकरण करना सरकार की बहुत बड़ी पहल*
जयलाल प्रजापति/सिहावा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बेलरगांव कैलाश नाथ प्रजापति ने कहा कि आज कोरोनावायरस पूरे देश में व्यापक रूप ले चुका है एवं उसके चपेट में बहुत सारे लोग आकर अपनी जान गवा रहे हैं जहां हमें एकजुट रह कर इस महामारी से लड़ने की आवश्यकता है वही देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी सिर्फ जुमलेबाजी कर रहे देश की स्थिति बहुत ही दयनीय है आज देश में लोगों को ऑक्सीजन हॉस्पिटल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है देश के हॉस्पिलो में बेड की कमी ऑक्सीजन की कमी आदि व्यवस्थाओं को देखते हुए मोदी जी की लापरवाही साफ साफ झलकती है जिस समय सरकार को इन सब की व्यवस्था दुरुस्त करनी थी तब तो सरकार चुनाव प्रचार में व्यस्त थी। व्यवस्थाओं की कमी के कारण आज लाखों लोगों को अपने जान गवानी पड़ रही है वही इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने विधायक निधि से वैक्सिंग खरीद कर अपने प्रदेश के सभी 18 वर्ष से अधिक लोगों को टीका करण करने का एक सराहनीय फैसला लिया है जोकि प्रदेश जनता के लिए एक बहुत बड़ा पहल साबित होगा बढ़ रहे महामारी को रोकने का टीकाकरण एक कारगर उपाय है इस टीकाकरण से छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस को खत्म करने यह प्रयास निश्चित ही लाभदायक साबित होगा साथ ही क्षेत्र के विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव जी अपनी क्षेत्र की जनता के प्रति इस दौरान जिम्मेदारी से काम करने की जो मिसाल पेश की गई है जिसके तहत उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था मगरलोड में 20 बेड की व्यवस्था साथ ही भूपेश सरकार के आवाहन पर अपने विधायक निधि से दो करोड़ की सहयोग राशि सरकार को प्रदान करने की बात निश्चित ही क्षेत्र के जनता के प्रति एक बहुत बड़ा कर्तव्य का निर्वाह कर रही है जिस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के विधायक प्रतिनिध अख्तर खान , आसकरण पटेल, दउवा लाल देवांगन, मनोज साक्षी , राजू सोम, कैलाश जैन,राजेन्द्र ठाकुर,उमेश देव,ईस्वर पटेल, अयूब खान, बीरेंद्र यादव ,वेदराम साहू रामकुमार सरोज,गणेश राम सुर्यावंशी,आत्मा राम सोरी, सुरेश मरकाम , सुरेश प्रजापति ,महेंद्र पांडेय, मनेंद्र साहू,बल्लू पटेल, त्रियश प्रजापति ,पापु सेन, मोती सेन, प्रदीप कौर, आदि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी एवं क्षेत्र के विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव जी के प्रति आभार व्यक्त आदि लोगो के द्वारा किया गया।
