महिला मोर्चा भाजपा आरंग मंडल का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन 20 मई को - पद्मिनी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

महिला मोर्चा भाजपा आरंग मंडल का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन 20 मई को - पद्मिनी

महिला मोर्चा भाजपा आरंग मंडल का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन 20 मई को - पद्मिनी



आरंग 

श्रीमति पद्मिनी साहू अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आरंग मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा आरंग मंडल परिवार से सभी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता मोर्चा एवं संगठन मंडल जिला प्रदेश द्वारा कल दिनांक 20मई को दोपहर 2-5 बजे तक अपने निवास मे धरना दिया जायेगा । यह धरना प्रदर्शन महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार की शिकायत तथा उसकी जांच पूरी होने के बावजूद दोषियों पर कार्यवाही नहीं होने के चलते महिला एवं बाल विकास अधिकारी के हड़ताल मे बैठने तथा भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी की जगह जांच अधिकारी को ही राज्य सरकार द्वारा गिरफ्तार करवाये जाने के विरोध मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाना है, इसी तारतम्य यह धरना प्रदर्शन आरंग मंडल अंतर्गत भी होना है । श्रीमति पद्मिनी साहू ने आरंग मंडल के सभी महिला नेत्रियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के ऊपर किया गया, अत्याचार हम नहीं सहेगे हमे इस विषम परिस्थितियों मे भी सरकार को यह बताना है कि आपकी किसी भी किये गये महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का महिला मोर्चा डटकर सामना करेगी और न्याय हेतु हमेशा अपनी बहनो के साथ खड़ी मिलेगी, इस हेतु हमे तख्ती पर नारे लिखकर कल धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आवश्यक रुप से करना है ।साथ ही सोशल मीडिया मे इसे प्रचारित भी करना है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads