धान के खेत मे अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते 5 एकड़ फसल जलकर खाक
धान के खेत मे अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते 5 एकड़ फसल जलकर खाक
गरियाबंद
छूरा ब्लॉक के कुरूद गांव में आज धान के खेत मे अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते 5 एकड़ फसल जलकर खाक हो गयी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया मगर तब तक भारी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली तार टूट कर धान खेत मे गिरने से आग लगी है।
अधिक जानकारी देते गांव के नीलकंठ साहू ने बताया कि 11 केवी की तार अचानक टूट कर धान के पके खेत मे गिर गयी जिससे खेत मे आग लग गई। आग लगने से 5 एकड़ धान फसल जलकर खाक हो गयी है।
उन्होंने बताया कि घटना आज दोपहर 2 बजे की है। धान खेत मे आग लगने की खबर भी गांव में आग की तरह फैल गयी। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ की टहनियों से तीन घण्टे की मशक्क्त के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। नीलकंठ ने बताया कि फसल उत्तम ओर लल्लू राम की थी। किसान उत्तम की पौने दो एकड़ और लल्लू राम की सवा तीन एकड़ फसल का नुकसान हुआ है।
नीलकंठ ने बताया कि आज उनके गांव में एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि अच्छी बात यह रही कि कोई इंसान बिजली तार की चपेट में नही आया। इन दिनों फसल कटाई के लिए किसान खेतों में काम कर रहे है। जहाँ आग लगी वहां भी आपस किसान मौजूद थे। मगर अच्छी बात ये रही कि कोई अनहोनी नही हुई। वही ग्रामीणों ने बताया कि फोन पर तार टूटने की खबर देने के बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी शाम तक मौके पर नही पहुंचा। पीड़ित किसानों ने मुआवजा की मांग की है।
