*केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सैकडों भाजपाई करेंगे रक्तदान,31 को होंगे वृहत सेवा कार्यक्रम* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सैकडों भाजपाई करेंगे रक्तदान,31 को होंगे वृहत सेवा कार्यक्रम*

 *उपलब्धियों भरा रहा मोदी जी का 7 वर्षों का कार्यकाल - ठाकुर शशि पवार*




*केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सैकडों भाजपाई करेंगे रक्तदान,31 को होंगे वृहत सेवा कार्यक्रम*


*जितेंद्र महमल्ला /धमतरी*

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा जी के दिशा निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के केंद्र में लगातार 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर में भाजपा द्वारा वृहत सेवा कार्यक्रम चलाए जायेंगे। सेवा ही संगठन अभियान 2 के तहत भाजपा कार्यकर्ता देश भर में एक लाख से अधिक गांवों में तथा छग में लगभग 10 हजार गांवों तथा वार्डों में अपनी सेवाएं देंगे। कोरोना काल मे विगत एक वर्ष से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राशन वितरण भोजन पैकेट वितरण मास्क वितरण सैनेटाइज़र वितरण जैसे अनेक कार्य बड़े पैमाने पर किये गए हैं। इसी सेवा अभियान को आगे बढ़ाते हुये सेवा ही संगठन अभियान 2 के तहत कोरोना की दूसरी लहर में भी उक्त सभी सेवा कार्य के अतिरिक्त रक्तदान प्लाज्मा दान ऑक्सीजन सेवा एम्बुलेंस सेवा कोरोना पीड़ितो की मदद हेतु हेल्प डेस्क टीकाकरण हेतु हेल्प डेस्क इत्यादि भी बनाये गए। भाजपा की धमतरी जिला इकाई ने भी अपनी पूरी क्षमता और सामर्थ्य के साथ इन सेवा कार्यों में सहभागिता दिखाई है। जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुये माननीय नरेन्द्र मोदी जी को 7 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इन 7 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास के नित नए आयाम गढ़े हैं। बुनियादी सुविधाएं जैसे रोटी कपड़ा मकान बिजली सड़क पानी शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस सरकार ने प्रमाणिकता के साथ काम किया है। अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव साफ देखा जा सकता है। देश मे हर व्यक्ति को अनाज सुलभ है। हर घर मे बिजली पीने का शुद्ध पानी पहुंचाया है। हर गांव तक सड़क हर गरीब का अपना पक्का मकान हर गृहिणी को गैस चूल्हा समाज के हर वर्ग के लिये स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख का मुफ्त ईलाज 108 एम्बुलेंस महतारी एक्सप्रेस से लेकर बड़ी संख्या में नए एम्स अस्पतालों की स्थापना मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज आई टी आई इत्यादि का निर्माण नयी शिक्षा नीति का निर्माण नयी इत्यादि विकास के बहुआयामी रूप इन 7 वर्षों में देखने को मिले हैं। किसानों की आय दुगुनी करने के लक्ष्य में सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के प्रत्येक किसान को 6 हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहयोग सरकार दे रही है। अधिकांश फसलों में समर्थन मूल्य को लागत से डेढ़ गुना किया गया है। खाद में सब्सिडी बढ़ाने का साहसिक फैसला अभी अभी केंद्र सरकार ने लिया है। स्वच्छता के क्षेत्र में देश जागरूक हुआ है। खुले में शौच की ग्लानि से देश मुक्त हुआ है। रक्षा के क्षेत्र में भारत ने विश्व भर में ख्याति प्राप्त की है। आत्मनिर्भर भारत मोदी जी का संकल्प है और उस दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। दशकों और सदियों से लंबित धारा 370 और राम मंदिर जैसे मुद्दों का समाधान हुआ है। असम में बोडो आंदोलन का शांतिपूर्ण हल भी मोदी जी को सरकार ने निकाला है। ऐसे सभी उपलब्धियों के बाद भी अभी बहुत से कार्य किये जाने शेष है। कोरोना की महामारी से समूचा विश्व संघर्ष कर रहा है। ऐसे समय मे उपलब्धियों का जश्न मनाने की बजाए भाजपा ने सेवा करके वर्षगांठ को यादगार बनाने का निर्णय लिया है। श्री पवार ने बताया कि 28 मई से 30 मई तक भाजपा जिला संगठन द्वारा युवामोर्चा महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को रक्तदान कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गयी है। 28 मई शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें युवामोर्चा महिला मोर्चा एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रमुख भूमिका रही। 29 एवं 30 तारीख को नगरी कुरूद भखारा सहित जिले में 6 से 8 स्थानों पर 200 से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान कर देश में रक्त की कमी को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। 31 मई को जिले के सभी 167 शक्तिकेन्द्रों में भाजपा के प्रमुख नेताओं को प्रभारी बना कर भेजा जायेगा। उनके साथ स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मिलकर अनेक सेवा कार्यों को अंजाम देंगे। स्वच्छता टीकाकरण सूखा राशन भोजन सामग्री मास्क सैनेटाइज़र सहित अनेक सेवा कार्य इस अवसर पर किये जायेंगे। जिले में निवासरत राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय स्तर तक के समस्त पदाधिकारी एवं सांसद विधायक से लेकर पंच सरपंच तक सभी कार्यकर्ताओं की इसमे सहभागिता होगी। श्री पवार ने कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सहभागिता की अपील की है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads