जहरीले पानी से नील गाय की मौत,मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
जहरीले पानी से नील गाय की मौत,मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
जयलाल प्रजापति/नगरी
जिले के उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र में जहरीला पानी देकर नील गाय को मारने का मामला सामने आया है.सूचना पर इस मामले में वनविभाग की टीम ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.बता दें कि जहरीला पानी पीने से नीलगाय की मौत हो गई थी,जिसे आरोपियों द्वारा सब्जी के लिए मांस के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था.
बताया जा रहा है कि उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र के आरक्षित वन के कक्ष क्रमांक 56,55 के ग्राम कुसुमखुटा में कुछ लोगों ने एक मादा नील गाय को जहरीले पानी देकर मार दिया और घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर जाकर नील गाय के मांस को सब्जी बनाने के लिए ये लोग आपस में बांट रहे थे.इसकी सूचना मोहन्दी परिक्षेत्र के अधिकारियों को दी गई.सूचना मिलते ही मौके पर वन अमला पहुँचा और मौके पर ही 7 आरोपियो को दबोचने में सफल रहे.
वमला ने आरोपियो के कब्जे से धारदार कुल्हाड़ी, हसिया,लकड़ी के डंडे बरामद किया है वही उनके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 9,50,51,52 के तहत अपराध पंजीबद्ध करके आरोपियों को रिमांड में लिया गया.आरोपियों का नाम राजू,शिवकुमार, गौतम गोड़, सुखदेव गोड़, भारत गोड़,राजेन्द्र गोड़ है और सभी कुसुमखुटा के रहने वाले है इसके अलावा एक आरोपी नोहर गोड़ को पेंड्रा के रहने वाला है.
बहरहाल इस मामले में वनविभाग पर लापरवाही के आरोप भी लग रहे है.आरोप है कि विभाग के लापरवाही के कारण आरोपियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

