नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 7 के कार्यकाल पूर्ण होने पर अभनपुर भाजपा मण्डल में विभिन्न कार्यक्रम-सन्गठन ही सेवा
नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 7 के कार्यकाल पूर्ण होने पर अभनपुर भाजपा मण्डल में विभिन्न कार्यक्रम-सन्गठन ही सेवा
अभनपुर
माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 7 के कार्यकाल पूर्ण होने पर अभनपुर भाजपा मण्डल में विभिन्न कार्यक्रम तय किये जिसके अंतर्गत 24 ग्रामो में प्रभारी नियुक्त कर कार्यक्रम सम्मपन किया गया।
नगर पंचायत अभनपुर में स्थित शासकीय अस्पताल में रायपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री सुनील सोनी सहकारिता प्रकोष्ठ व् पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक बजाज द्वारा मरीजो को फल व् बिस्किट वितरण किया गया साथ ही मास्क का भी वितरण किया गया।
और वैक्सिनेशन कार्य में तेजी लाने साथ सभी वर्ग को प्राथमिकता देते हुए वैक्सिनेशन कार्य करने श्रीमती कँवर ब्लाक मेडिकल अधिकारी को सांसद द्वारा निर्देशित किया गया।
अभनपुर व ग्रामीण अंचल में विभिन्न जगहो पर मास्क भी वितरित किये गए इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल,उपाध्यक्ष किसन शर्मा,सांसद प्रतिनिधि दिलीप अग्रवाल,प्रचार मंत्री सुनील प्रसाद,जिला सोसल मिडिया प्रभारी वरुण राठी,भाजयुमो जिला अध्यक्ष संचित तिवारी,आकाश बजाज,महिला मोर्चा जिला महामन्त्री चेतना गुप्ता , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष दलजीत चावला महामन्त्री भरत बैस,पार्षद कैलाश गुप्ता,राजा रॉय,महिला मोर्चा अध्यक्ष चम्पा लेदेकर,हेमन्त तारक,रविदास बघेल,ज्ञानप्रकाश चन्द्राकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


