मोदी सरकार के 7 वर्ष जनता के लिए कठिनाईयों भरा रहा
मोदी सरकार के 7 वर्ष जनता के लिए कठिनाईयों भरा रहा
*जितेंद्र महमल्ला /धमतरी*
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे ने कहां की मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण पर भाजपा व्दारा मोदी सरकार जनता हितैषी है करके ढिंढोरा पिटना बंद करें भाजपाई! आज कमरतोड़ मंहगाई आसमान छूने जा रहा है आज गैस के दाम इतने बढ़ गए हैं कि हमारे गरीब भाई लोग गैस नहीं भरवां पा रहे हैं खाद्य तेल , पेट्रोल डीजल शतक पार करने वाला है रासायनिक खादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर किसानों की कमर तोड़ने का कार्य किया जा रहा है और हमारे भारतीय जनता पार्टी के लोग मोदी भजन में विलीन है उन्हें ये सब नहीं दिखाई दे रही है बसपा नेता आशीष रात्रे ने कहां की भाजपाई मोदी चश्मे को उतारकर आसमान छूती महंगाई को अपने नेता मोदी जी को ज़मीनी हकीकत बताये नहीं तो आनेवाले समय में जनता इनको सबक जरूर सिखायेंगी।
