*जगमगा उठा पुराना बस स्टैंड का हनुमान मंदिर, राम के प्रिय भक्त हनुमान है*
*जगमगा उठा पुराना बस स्टैंड का हनुमान मंदिर, राम के प्रिय भक्त हनुमान है*
*जितेंद्र महमल्ला /धमतरी*
सनातन धर्म के अनुसार हनुमान जी शक्ति के प्रतीक उनके आस्था श्रद्धा व विशेष पूजन के दिन शनिवार को माना जाता है। लेकिन आज के दिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 2 साल पूरे हो गया, तथा उनके अनवरत रूप से केंद्रीय सत्तारूढ़ ऐतिहासिक कार्यकाल को 07 वर्ष भी हो गए। आगे भी सशक्त व सफलतम केंद्र सरकार गौरवशाली माँ भारती के लिए समर्पित भाव कार्यकाल के लिए नगर निगम के भाजपा पार्षदगणों के द्वारा पुराना बस स्टैंड के दक्षिण मुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर देश के सुख समृद्धि तथा जनमानस को कोरोना वायरस के समूल नष्ट करने हेतु प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मंदिर को दीपों से सजाया गया था, जिसकी रौशनी से जगमगाहट अलौकिक एवं आध्यात्मिक छटा बिखेर रही थी। पूजा के इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू भी सम्मिलित हुए तथा उन्होंने सभी भक्तजनों से कहा कि रामराज्य के वास्तविक साधक पवन पुत्र हनुमान जी हैं, इसलिए आज इस मंदिर से वायुमंडल में विकरीत होने वाली प्रभु की प्रार्थना सर्वत्र सुख शांति और समृद्धि का संचार करेंगी। वहीं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने प्रधानमन्त्री मोदी के नेतृत्व में भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए सभी को आध्यात्मिक जागृति लाने के लिये धार्मिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। महाआरती में सम्मिलित होने के लिए नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त धर्मिक कार्य में सम्मलित होने वालों मे धनीराम सोनकर, सुशीला तिवारी, भीषन निषाद, अजय देशलहरे, नीलू डागा, हेमन्त बंजारे, श्यामा साहू, प्राची सोनी, सरिता असाई, मिथलेश सिन्हा, ईश्वर सोनकर शामिल है।
