युवा मोर्चा का उत्साह बढ़ाने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री साहू ने किया रक्तदान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

युवा मोर्चा का उत्साह बढ़ाने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री साहू ने किया रक्तदान

 युवा मोर्चा का उत्साह बढ़ाने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री साहू ने किया रक्तदान



गरियाबंद

 सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजयुमो जिला संगठन ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। जिसमें जिलेभर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। 


रक्तदान शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने हिस्सा लेते हुए युवा मोर्चा के उत्साह बढ़ाने रक्तदान किया। कोरोना काल में युवा मोर्चा ने सेवा ही संगठन के तहत रक्तदान शिविर आयोजित कर एक पुनीत कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचा सकती है। लोगों से भी अपील की है कि ऐसे शिविर के माध्यम से एवं स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करें।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads