भारतीय जनता पार्टी के पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एकदवसीय धरना प्रदर्शन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भारतीय जनता पार्टी के पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एकदवसीय धरना प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी  के  पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एकदवसीय धरना प्रदर्शन 



अभनपुर

भारतीय जनता पार्टी  के  पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एकदवसीय धरना प्रदर्शन के कड़ी में भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया l और भूपेश बघेल व कांग्रेस सरकार के द्वारा भाजपा व केंद्र सरकार  तथा भारत की छवि को धूमिल करने के विरोध में प्रदर्शन किया जिसमें रायपुर सासंद सुनील सोनी व रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह पर एफ आई आर पर कड़ी आपत्ति जताते हुए, कांग्रेस पार्टी पर  आरोप लगाते कहा की कांग्रेस के द्वारा टूल किट (गुप्त दस्तावेज)के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को खराब करने व साथ ही साथ भाजपा व मोदी सरकार को बदनाम करने की साजिश पहली बार नहीं हो रही इसके पहले भी  गलवान डोकलाम मुद्दे, किसान आंदोलन शाहीन बाग जैसे विभिन्न घटनाओं पर भी ऐसा ही साजिस कांग्रेस सरकार व कांग्रेसियों के द्वारा किया जा चुका है ,जिस पर राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा व डॉ रमन सिंह के द्वारा बयान पर एफ आई आर कांग्रेसियों के द्वारा  दर्ज कराया गया l

 जिसके विरोध में पूरे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल व कांग्रेस सरकार का बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है l

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads