भाजपा के समस्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भाजपा के समस्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक

  भाजपा के समस्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक 




भाजपा के समस्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक स्व कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में रखी गयी थी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने मार्गदर्शन, एवं आवश्यक निर्देश दिए। उक्त जानकारी बैठक में शामिल किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने दी। उन्हीने आगे बताया कि राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री  शिवप्रकाश जी ने सभी मोर्चों के निचले स्तर तक के गठन की जानकारी ली, जहां गठन की प्रक्रिया अपूर्ण हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण करने कहा, मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुवल बैठक आयोजित कर संगठन की समीक्षा के साथ साथ आगामी आंदोलनात्मक गतिविधि हेतु बिंदुवार विषय एवं समय निर्धारित करने कहा। केंद्र सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए गए जनकल्याण के कार्यों को जन जन तक पहुँचने के लिए फिजिकली तथा वर्चुवल माध्यम से मोर्चा को आगे आने कहा, कोविड के आपदा में पीड़ितों के साथ खड़े होकर कार्य करने और अधिक से अधिक मदद करने में मोर्चा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा जानकारी देते हुए  बताया कि आगामी 29 मई को प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सेवा कार्यो में सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया गया है। उक्त बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी का भी मार्गदर्शन मिला। बैठक में प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेंद्र सवन्नी, किरण देव सहित, मोर्चा अध्यक्ष प्रभारी अमित साहू, ओपी चौधरी,शालिनी राजपूत, संदीप शर्मा, विकास मरकाम, नवीन मारकंडे, सरला कोसरिया,निर्मल सिन्हा, अखिलेश सोनी, कोमल जंघेल आदि उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads