अभनपुर क्षेत्र में लॉक डाउन का फायदा उठाते,ग्राम पी जामगांव के जया ब्रिक्स निर्माता द्वारा ब्रिक्स निर्माण स्थल में अवैध रेत भंडारण
अभनपुर क्षेत्र में लॉक डाउन का फायदा उठाते,ग्राम पी जामगांव के जया ब्रिक्स निर्माता द्वारा ब्रिक्स निर्माण स्थल में अवैध रेत भंडारण
अभनपुर
एक ओर जहां कोरोना संक्रमण के चलते पूरा कार्य बंद रहा लोगो को घर से बाहर न निकलने की प्रशासन द्वारा हिदायते दी गई। वही इस परिस्थिति की घड़ी में रेत का कारोबारी रेत का अवैध भण्डारण करने में मशगूल रहा। वही अभनपुर के समीप ग्राम पी जामगांव में जया ब्रिक्स स्थल में सैकड़ो ट्रक रेत का भंडारण किया हुआ है।
आपको बता दे कि कोरोना संक्रमण काल मे लॉक डाउन के दौरान एक ओर जहां लोगो का काम धंधा बन्द रहा वही प्रशासन को अंगूठा दिखाते रेत का अवैध कारोबारी रेत का अवैध भण्डारण जारी रखा।और बरसात के दिनों में ऊंचे दाम में बेचकर अधिक मुनाफा कमाने की कवायद में लगे रहते हैं।वही इसकी सूचना राजस्व के आला अधिकारी को दे दी गई है ।







