*विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान*

 *विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान*



*जितेंद्र महमल्ला/ धमतरी*


प्रतिवर्ष अनुसार धमतरी जन कल्याण सेवा समिति द्वारा 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष गुड्डा रजक ने धूम्रपान निषेध दिवस पर नगर के वार्डो  में घूम घूमकर पाम्पलेट स्टीकर बांटकर लोगों को तम्बाकू बीड़ी सिगरेट गुटखा आदि नशा से दूर रहने की अपील की है गुड्डा रजक ने कहा कि ध्रूमपान छोड़ने से 12 घंटे बाद कार्बन मोनो ऑक्साइड आपकी अ॑ग प्रणाली से बाहर हो जाता है और फेफड़े का कार्य बेहतर होने लगता है।




 दो दिन बाद आपकी सुग॑द की स॑वेदना बढ़ जाती है और ध्रूमपान छोड़ने से आप अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे और आप भोजन का बेहतर स्वाद ले पायेंगे और 2 माह बाद फेफड़े अधिक क्षमता से कार्य करतें हैं वहीं जन कल्याण सेवा समिति के सह संरक्षक विजेंद्र देवांगन ने ध्रूमपान छोड़ने के नुस्खे बताए और कहा नशा छोड़ने का मन से निश्जच करें यदि नशा एक बार में झटके से छोड़ना मुश्किल लगें तो धीरे धीरे मात्रा कम करते हुए छोड़े या डायरी लिखे कि आप कब और कितने मात्रा में नशा करते हैं क्या कारण है जो आप नशा करने के लिए प्रेरित होते हैं अपने पास सिगरेट गुटखा तंबाकू एवं माचिस रखना छोड़ दें खान पान एवं लाइफ स्टाइल में सुधार करें साथ एंबुलेंस सेवा संस्था के स॑योजक शिवा प्रधान ने युवाओं से धूम्रपान छोड़ने की अपील की है यहां जागरूकता अभियान में उपस्थित गुड्डा रजक , विजेंद्र देवांगन , हेमंत राव नान्वारे , सुनील कुमार साहू , रुपेश निर्मलकर , बिनु रजक , शिवा प्रधान , रोशन राठी , टिकेश्वर गिरी गोस्वामी  एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads