जिले के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय एवं सार्वजनिक कार्यालयों में एक तिहाई कर्मचारियों से कार्य सम्पादन होगा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जिले के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय एवं सार्वजनिक कार्यालयों में एक तिहाई कर्मचारियों से कार्य सम्पादन होगा

जिले के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय एवं सार्वजनिक कार्यालयों में एक तिहाई कर्मचारियों से कार्य सम्पादन होगा




गरियाबंद

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा गरियाबंद जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को  17 मई 2021 प्रातः 06:00 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस तारतम्य में उपरोक्त अवधि में गरियाबंद जिला अंतर्गत सभी केंद्रीय/ शासकीय/सार्वजनिक/अर्ध सार्वजनिक कार्यालय आम जनता हेतु बंद रहेंगे किंतु कार्यालयीन प्रयोजन हेतु स्टाफ उपस्थित रहेंगे।जिला गरियाबंद अंतर्गत समस्त कार्यालयों में 5 मई से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को एक तिहाई बुलाया जाये। इसके लिए पृथक से संबंधित विभाग

द्वारा रोस्टर बनाते हुए ड्यूटी लगाया जाना सुनिश्चित करें।कार्यालय प्रमुख अधिकारी की उपस्थिति शत प्रतिशत रहेगी।

समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को कोविङ-19 संक्रमण के बचाव हेतु समय-समय पर जारी

दिशा-निर्देशों को अनिवार्यतः पालन करना होगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads