पुलिस ने गांव गांव में किया मास्क वितरण,ग्रामीणो को दी सलाह
पुलिस ने गांव गांव में किया मास्क वितरण,ग्रामीणो को दी सलाह
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
रायपुर एसएसपी के निर्देशन ओर सीएसपी उरला के मार्गदर्शन में इन दिनों पुलिस गांव गांव में लोगो को जागरूक कर मास्क वितरण करने में लगी है।
धरसीवां टीआई नरेंद्र बंछोर चौकी सिलतरा के प्रभारी प्रियेश जॉन ग्रामीण लोगो को दो गज दूरी मास्क है जरूरी की महत्वता समझा रहे हैं सोमवार को आरक्षक राजकुमार चौबे ओर यूसुफ खान ने सिलतरा चौकी के ओधोगिक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बिना मास्क के आने जाने वालों को लाठी या डंडों से पीटने के बजाय उन्हें प्रेम से समझाया कि कोरोना को मात देने के लिए मास्क जरूर लगाएं और दो गज की दूसरी के नियम का पालन कर अपनी भी रक्षा करें सामने वाले कि भी रक्षा करें।
हालांकि विगत कई दिनों से देश के विभिन्न राज्यो से ऐंसी खबरें सामने आई कि मास्क न लगाने पर पुलिस ने बर्बरता से पीटा लेकिन छत्तीसगढ़ में अब तक पुलिस का मानवीय चेहरा बना हुआ है वह प्रेम से लोगो को न सिर्फ समझाइश दी रहे बल्कि हर चौक चौराहों पर मास्क का वितरण भी कर रहे हैं
छःत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी यातायात पुलिस हर चौक चौराहे पर रविवार को लोगो को मास्क वितरण कर समझाइश देते देखी गई।



