घर के सामने, पेड़ की छांव में और गली चैराहो मंे प्रदर्शन करते नजर आए भाजपाई - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

घर के सामने, पेड़ की छांव में और गली चैराहो मंे प्रदर्शन करते नजर आए भाजपाई

   टूलकिट मामले को लेकर भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन



घर के सामने, पेड़ की छांव में और गली चैराहो मंे प्रदर्शन करते नजर आए भाजपाई



गरियाबंद 

टूलकिट मामले और इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमनसिंह के विरूध्द की गई एफआईआर के विरूध्द में शुकवार को भाजपा मंडल गरियाबंद के कार्यकर्ताओ ने दोहपर 12 बजे से 2 बजे तक दो घंटे राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर हल्ला बोला। इस दौरान अपने हाथ में तख्ती लिए भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने घर के सामने धरना प्रदर्शन करते नजर आए तो कही पेड़ की छाव में नीचे बैठकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने धरना दिया। वही हर गली मोहल्ले और चैक चैराहो में भी दो चार पांच की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता राज्य सरकार के विरूध्द प्रदर्शन किया। इस दौरान कोरोनो गाइडलाइन का भी पालन किया गया।

  

इस दौरान जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने कहा कि टूल किट खुलासे से कांग्रेस बौखला गई है। देश के सामने कांग्रेस का असली चेहरा सामने आने के बाद वह अपने साख बचाने में जुट गई हैं उन्होने कहा कि कांग्रेस सत्ता का दुप्रयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री के विरूध्द गलत एफआईआर दर्ज कराई है। गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने कहा कि भूपेश सरकार अब तानाशाही हो गई। टूलकिट में जिस प्रकार भारत की छबि खराब करने का प्रयास कि वह काफी शर्मनाक है। कांगे्रस को देश से माफी मांगनी चाहिए। नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि कांग्रेस राज में सच बोलना अपराध हो गया है। सच बोलने पर झूठी मामलो में फसा दिया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री के विरूध्द की एफआईआर इसका प्रमाण है। 

इस अवसर पर धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव सिंह हुंडल, मुरलीधर सिन्हा, भीखु भाई मयाणी, अनूप भोसले, मिलेश्वरी साहू, सागर मयाणी, आसिफ मेमन, धनजय नेताम, ईश्वर वर्मा पुष्पक देवांगन, बिन्दु सिन्हा, पुष्पा साहू, ताकेश्वरी साहू, प्रकाश यादव, लक्ष्मी दिवान, नहेरु साहू, प्रतीक तिवारी, किशोर यादव, आंनद ठाकुर, विनोद नेताम, सुमित पारख, रिजवान मेमन, रेणुका साहू, रेखा भोषले, परमानन्द नेताम, सुनीता झारिया, सीमा जांगडे, पुनीता साहू, सरिता साहू, जमुना गजभिये, डारन देववंशी, सारिका उइके, अंजली लोंहारे, सरला उइके, प्राची कुटारे, प्रीति गनवीर, सुमन गजभिये, पूर्णिमा सेन, जयंती सेन, अनिता रंगारी, भीम साहू, अंजू कुटारे, परमेश्वरी वर्मा, मुकेश सिन्हा, राकेश देवांगन, नूतन देवागन, सेवक निषाद, मनीष यादव, भूषण गजभिये, चेतन मेश्राम, दीपेश दिवान, पलक सहारे, रोमादान, शीला यादव, संजु साहू, राकेश शुक्ला, फैज मेमन, नागेन्द्र देवांगन, प्रकाश यादव (छोटा), शिवांक त्रिपाठी, अभिषेक चटरी, शबबीर खान, कुपेश ध््राुव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads