दूसरी पत्नी लाने के लड़ाई में पति ने की पत्नी की हत्या,आरोपी थाना में जा कर किया सिलेंडर,कोतवाली थाना के महिमा सागर वार्ड की घटना - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

दूसरी पत्नी लाने के लड़ाई में पति ने की पत्नी की हत्या,आरोपी थाना में जा कर किया सिलेंडर,कोतवाली थाना के महिमा सागर वार्ड की घटना

 दूसरी पत्नी लाने के लड़ाई में पति ने की पत्नी की हत्या,आरोपी थाना में जा कर किया सिलेंडर,कोतवाली थाना  के महिमा सागर वार्ड की घटना 



*जितेंद्र महमल्ला /धमतरी*


महिमा सागर वार्ड में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और जाकर थाने में सरेंडर कर दिया।  पुलिस हरकत में आई। जब घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है।  मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर, डीएसपी रागिनी तिवारी, थाना प्रभारी नवनीत पाटिल, सब इंस्पेक्टर रमेश साहू,एचआर वर्मा ,सुखेन नायक, एएसआई संतोषी नेताम,संतोष कोमरा सहित पुलिस स्टाफ पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार रामसागर पारा वार्ड निवासी फुलकेसरी कुर्रे 34 वर्ष नगर निगम में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में काम करती थी।2 दिन पहले उसके पति ने एक अन्य महिला को पति बना कर ले आया।फुलकेसरी अपने तीन बच्चों को मायके में छोड़कर आ गई।अपने परिचित महिमासगर वार्ड निवासी तीजबाई के घर आकर रुक गई।शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे पति प्रमोद आया और कमरे में हंसियाऔर सील से उसकी हत्या कर दी।  जाकर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। 

थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने एमटीआई को बताया कि  महिमा सागर वार्ड निवासी तीजबाई सूचना दी कि  उसके घर पहुंची फुलकेसरी कुर्रे 34 वर्ष की हत्या कर दी गई है  दूसरी पत्नी लाने के नाम पर  विवाद हुआ और प्रमोद ने हँसियाऔर सील से उसकी हत्या कर दी मौके पर पुलिस पहुंचकर शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति प्रमोद कुर्रे 36 वर्ष पर धारा 302 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads