ब्लड की कमी दूर करने युवा मोर्चा ने सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से मोदीजी के सात वर्षीय कार्यकाल पर रक्तदान करने का उठाया बीडा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्लड की कमी दूर करने युवा मोर्चा ने सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से मोदीजी के सात वर्षीय कार्यकाल पर रक्तदान करने का उठाया बीडा

 ब्लड की कमी दूर करने युवा मोर्चा ने सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से मोदीजी के सात वर्षीय कार्यकाल पर रक्तदान करने का उठाया बीडा



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


सेवा को आत्मसात कर युवा वर्ग कारय करने आगे आये तो कोई नही रोक सकता समाजिक परिवर्तन लाने-रँजना साहू* *भाजपा का लक्ष्य सेवा,समर्पण, राष्ट्हित-शशि पवार* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को अविस्मरणीय बनाने समाजिक सारोकार के कार्य को गति देगे मोर्चाकार्यकर्ता-विजय मोटवानी*


*ब्लड की कमी दूर करने युवा मोर्चा ने सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से मोदीजी के सात वर्षीय कार्यकाल पर रक्तदान करने का उठाया बीडा*

*सेवा को आत्मसात कर युवा वर्ग कारय करने आगे आये तो कोई नही रोक सकता समाजिक परिवर्तन लाने-रँजना साहू*

*भाजपा का लक्ष्य सेवा,समर्पण, राष्ट्हित-शशि पवार*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को अविस्मरणीय बनाने समाजिक सारोकार के कार्य को गति देगे मोर्चाकार्यकर्ता-विजय मोटवानी*


*धमतरी* -: भारतीय जनता युवा मोर्चा के केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय आह्वान पर मोर्चा के जिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी की अगुवाई में सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के अनुसरण पर रक्तदान शिविर का आयोजन कुरूद ,मगललोड, भखारा ,नगरी , सहित मंडल स्तर पर किया जा रहा है, गोविंद सारगं भवन जिला भाजपा कार्यालय मे रक्तदान शिविर मे प्रथम रक्तदाता मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी स्वयं तत्पश्चात अनेक युवाओं व कार्यकर्ता उक्त शिविर के माध्यम से रक्तदान करते हुए अपने सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह किया ,क्योंकि वर्तमान समय में कोविड-19 संक्रमण के चलते अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को ब्लड बैंक में उपलब्धता न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए समुचित ग्रुपों के ब्लड की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु युवा मोर्चा के सदस्य रक्तदान हेतु बढ़ चढ़कर भाग लिया गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अनवरत 7 वर्ष भी पूरे हो गए हैं ,सरकार तथा आम जनमानस के समक्ष इस समय कोविड-19 की गंभीर चुनौती भी है, उसका सामना करने के लिए जिला स्तर पर विजय मोटवानी की अगुवाई में मोर्चा ने अनेक सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए कार्यों को धरातल पर संपन्न करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है तथा वर्चुअल पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर ,युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू ,पार्टी के जिला प्रभारी नीलू शर्मा ,वरिष्ठ नेता निरंजन सिन्हा रामू रोहरा का भी दिशा निर्देश प्राप्त हूआ ।जिसमे युवाओं के उत्साहवर्धन हेतु विधायक र्ँजना साहू, पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार , प्रदेश महिला मोर्चा के कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिथिका विश्वास, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित ,मंडल अध्यक्ष विजय साहू, वरिष्ठ महिला नेत्री पार्वती वाधवानी ,नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा उपस्थित रहे ।उक्त रक्त दान के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित विधायक श्रीमती रंजना डिपेन्द्र साहू ने कहा कि युवा वर्ग अपनी उर्जा को सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए कार्यों में यदि लगा देंगे तो समाज में क्रांति लाकर बदलाव लाने से कोई नहीं रोक सकता ,इस बात का गवाह देश का गौरवशाली इतिहास है श्रीमती साहू ने आगे कहा कि कोविड-19 वायरस के आक्रमण से युवाओं की शक्ति एवं उर्जा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सकारात्मक दिशा मे सेवा के कार्य मे लगाते हुए भारत के प्रत्येक जनता को संक्रमण के विपरीत दौर से मुक्ति दिलाएगी ,इसके लिए उन्होंने युवा मोर्चा के सामाजिक धरातल पर किए जा रहे सेवभावी कार्यों की सराहना भी की ।जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने युवाओं से कहा कि विश्व की सबसे बडी व एकमात्र पार्टी भाजपा है जिसका सार्वजनिक जीवन में काम करने का उदेश्य सेवा, समर्पण व राष्टहित है ,मोदीजी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार का सात वर्ष का कार्यकाल अखण्ड भारत का सशक्त ,साहसपूर्ण तथा मातृभूमि के लिए समर्पण के लिए सदैव याद किया जावेगा ।साथ ही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा कि मोदी जी के स्वर्णिम कार्यकाल को इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित करने के लिए मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव, घर -घर जाकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाहन कर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य समर्पित करेंगे। रक्त शिविर के प्रभारी मंहामंत्री अविनाश दुबे ,शहर मंडल अध्यक्ष गोविंदा ढिल्लन ने सभी को अश्वस्त किया है कि सेवा का धरातल ,मोर्चा के युवाओं के सेवाभावी प्रमाणित कार्य के चलते हमेशा सशक्त व समृद्ध रहेगा, उन्होंने आगे रक्त दान समय-समय पर करते रहने की बात कही है।

उक्त अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कविन्द्र जैन,कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा नरेंद्र रोहरा निर्मल बरडिया भूपेंद्र शाह विजय साहू रोहिताश मिश्रा ऋषभ देवांगन संतोष राखेचा सरिता यादव अखिलेश सोनकर कैलाश सोनकर देवेश अग्रवाल पुष्कर यादव वीरेंद्र साहू सूरज शर्मा भागवत साहू गोपाल साहू सुभाष चंद्राकर शिवम साहू शुभम देशलहरा हर्ष अग्रवाल आकाश गुप्ता भेष साहू उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads