झीरमघाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

झीरमघाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

झीरमघाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि




गरियाबंद 

 आज से आठ वर्ष पूर्व 25 मई 2013 को बस्तर के झीरमघाटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विद्याचरण शुक्ल, सांसद श्री महेन्द्र कर्मा, नंदकुमार बघेल सहित वरिष्ठ नेताओं, जवानों तथा आम नागरिकों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था, जिसमें  कई लोग शहीद हो गए थे । शहीदों को आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश के मंत्रिमण्डल एवं  जिलों के जनप्रतिनिधियों व अधिकरियों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने स्मरण करते हुए शहीद हुए सभी लोगों एवं उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। 





मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वर्चुअल शोक कार्यक्रम में विधायक श्री मोहन मरकाम, श्री बृहस्पति सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय श्री विनोद वर्मा और श्री राजेश तिवारी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू उपस्थित थे।  यहां गरियाबंद के स्वान वीसी कक्ष में  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर, कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर, एसपी श्री बी आर पटेल, अपर कलेक्टर श्री जे आर चौरसिया  एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन  राठौर  ने वर्चुअल तौर पर शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दो मिनट का मौन व्रत रखकर झीरमघाटी काण्ड में अपने प्राणों की आहुति देने वालों के प्रति शोक प्रकट किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads