*धरसीवां विधायक ने की मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ*
राजीव गांधी किसान न्यायधन योजना से किसानों के खातों में पहुचे पन्द्रह सौ करोड़
*धरसीवां विधायक ने की मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बधेल द्वारा राजीव गांधी किसान न्यायधन योजना के माध्यम से किसानों के खाते मे पन्द्रह सौ करोड़ की धन राशि डाले जाने पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने उनकी जमकर तारीफ की है।
प्रदेश के मुखिया व सरकार को किसान हितैषी बताते हुए क्षेत्र के किसानो की ओर से धन्यवाद दिया ।
क्षेत्रीय विधायक अनिता शर्मा ने कहाँ कि पूरा देश कोरोना महामारी व आर्थिक मंदी दौर से गुजर रहा है ऐसी स्थिति मे प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बधेल के सरकार ने किसानों के सुध लेते 2500क्विंटल धान खरीदी के वादे को पूरा करते प्रथम किस्त के रूप मे प्रदेश के किसानो के खाते राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ देते 1500करोड़ की राशि सीधे किसानों के खाते मे डाले जाने पर अपने विधानसभा व प्रदेश के किसान भाईयों की तरफ से मुख्य मंत्री को धन्यवाद देती हूं वही अनिता शर्मा ने मुख्य मंत्री के कार्यकाल की तारीफ करते सच्चे किसान हितैषी कहाँ ।
