*अपने ही कार्यालय में काम करने वाली महिला से छेड़छाड़ करने वाले जिला खाद्य अधिकारी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए*
*जिला कार्यालय में ही महिला सुरक्षित नहीं :- तेजराम विद्रोही*
*अपने ही कार्यालय में काम करने वाली महिला से छेड़छाड़ करने वाले जिला खाद्य अधिकारी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए*
गरियाबंद
जिला में जहां संयुक्त जिला कार्यालय है जिसके भीतर कलेक्टर कार्यालय, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अलावा अन्य विभाग के कार्यालय संचालित होती है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ऊपर और कलेक्टर कार्यालय से कुछ ही कदम की दूरी पर जिला खाद्य अधिकारी हुलास कुमार डडसेना का भी कार्यालय है जिनके खिलाफ़ अपने ही अधीनस्थ काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद में दर्ज है जिसे करीब दो महीने हो गया है और छेड़छाड़ करने वाला जिला खाद्य अधिकारी फरार है। जो एक गंभीर सवाल खड़ा करता है।
उक्त आधिकारी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता तेजराम विद्रोही ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एक तरफ केन्द्र सरकार श्रम कानूनों में संशोधन कर महिलाओं को रात्रि पाली में काम करने का प्रावधान किया है। दूसरी तरफ दिनदहाड़े उस अधिकारी के द्वारा जो अपने विभाग का प्रमुख है और जिनके ऊपर अपने विभागीय कर्मचारियों को अनुशासित रखने तथा महिलाओं के साथ किसी प्रकार की शोषण व भेदभाव न हो इसकी जिम्मेदारी होती है और जब उन्ही आधिकारी के द्वारा महिला का उत्पीड़न हो तो बाकी स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाली अनहोनी घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है।
गरियाबंद जिला पुलिस द्वारा अपराध को रोकने के लिए रोज नए नए कदम उठाते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की खबरें आए दिन सामने आती है। चाहे हीरा तस्करी, वन्य प्राणियों के खाल की तस्करी, गांजा, शराब की अवैध तस्करी की हो, चाहे अन्य अपराध हो अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में पीछे नहीं है। आशा है कि गरियाबंद पुलिस अपराधी की अपराध की गंभीरता को देखते हुए न कि अपराध करने वाला अधिकारी की पहुंच को देखते हुए शीघ्र ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेंगे। मामले की गंभीरता इस बात पर भी जोर देता है जिसके लिए गरियाबंद के सचिव और सरपंच संघ द्वारा जिले के आला अधिकारियों के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के नाम पत्र लिखकर गिरफ्तारी की मांग किया गया है।
