कोरोना योद्वाओं का फूल-माला से किया स्वागत
जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव के सूझ-बूझ ने बचाई जान,एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जीता कोरोना से जंग
कोरोना योद्वाओं का फूल-माला से किया स्वागत
अभिमन्यु नेताम/कुरुद
विश्वब्यापी कोरोना महामारी मे सभी कि जीवन अस्त ब्यस्त व भयानक लगने लगा है। इसी तारतम्य मे ग्राम सलोनी निवासी टानू राम नागेश अपनी परिवार पत्नि कुन्ती बाई नागेश पुत्र थानेन्द्र कुमार नागेश,चन्द्रकांत नागेश के साथ हंसी खुशी जीवन यापन कर रहा था कि शायद इसी दरम्यान भयावह कोरोना उनके घर में दस्तक दी और 18 अप्रैल शनिवार की रात्रि को उसका लड़का थानेन्द्र कुमार नागेश सुबह पांच बजे अचानक दम तोड़ देता हैं किस कारण से वह पता नहीं चल पाया। लेकिन सुबह घटना की जानकारी लेने भाजपा आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव टानू नागेश परिवार से मिलने गई तो उनके पूरे परिवार सर्दी, खांसी,बुखार से व स्वांस लेने में तकलीफ नजर आया तभी तत्काल संजीवनी 108 को बुलाकर तोनो परिवार टानू राम नागेश,कुन्ती बाई नागेश व चन्द्रकांत नागेश को नगरी पी.एच.ई.अस्पताल भेजा गया जहां पर तीनों को कोरोना पाजिटिव पाया गया ।
गौरतलब हैं कि अस्पताल ले जाने के पहले संकट में मददगार बने जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने अपने आँक्सीमीटर से आँक्सीजन लेबल कि जांच की गई जिस पर टानू राम नागेश का 70 प्रतिशत और पुत्र चन्द्रकांत नागेश का 65 प्रतिशत तथा कुन्ती बाई नागेश का 90 प्रतिशत ही आँक्सीजन लेबल बता रहा था ऐसे में तीनों की हालत बहुत ही गंभीर थी। लेकिन जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव आँक्सीजन लेबल कम देखकर तीनों को संजीवनी 108 गाड़ी आते तक पट सुलाया गया इस तरह जिला सदस्य अनीता ध्रुव की सूझ-बूझ के कारण तीनों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया गया जहां पर तीनों की हालत शत प्रतिशत स्वस्थ हैं।
दरसअल ग्राम सलोनी के कुछ सख्सियत का कोरोना के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई थी। लेकिन नागेश परिवार के टानू राम नागेश,कुन्ती बाई नागेश व युवा चन्द्रकांत नागेश ने कोरोना को मात देकर सकुशल घर वापस आये हैं जिसका स्वागत अनीता ध्रुव जिला पंचायत सदस्य ने फूल माला अर्पण व गुलदस्ता भेंट कर किया एवं भविष्य में सावधानी बरतने की भी अपील की है। वहीं पीड़ित परिवार को एक तरफ अपने एक जवान पुत्र खोने का आंखों में आंसू आ रहे थे वही दूसरी ओर परिवार बचाने की भी खुशी के आंसू बह रही थी पीड़ित परिवार ने जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव का आभार व्यक्त किया।

