झीरम घाटी के शहिदों को पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई श्रद्धांजलि - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

झीरम घाटी के शहिदों को पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

 झीरम घाटी के शहिदों को पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई श्रद्धांजलि



गरियाबंद 

 राज्य शासन द्वारा 25 मई को प्रतिवर्ष झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाये जाने लिये गये निर्णय के परिपेक्ष्य में आज गरियाबंद पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में शहिदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया, तत्पश्चात नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली गई। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने अधिनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि 25 मई को झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षो तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहिद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम छत्त्ीसगढ़वासी अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads