महू हव रमन महू ल गिरफ्तार कर भूपेश बघेल के नारों के साथ भाजपा आरंग ने दिया धरना
आरंग
भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल परिवार द्वारा टूल-किट मामले मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा तथा पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह एवं राज्यसभा सासंद सरोज पांडे पर किये गये एफआईआर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं मे काफी रोष व्याप्त है । मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सत्ता के स्वार्थ मे देश हित को पीछे छोड़ वैश्विक षड्यंत्र किया है टूल-किट जैसी साजिश रच कर उन्होने विश्व पटल पर भारत और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने, उनके खिलाफ षड्यंत्र करने साथ ही धार्मिक आस्था पर चोट पहुंचाने की कोशिश टूल-किट के माध्यम से करने की कोशिश जो लगातार जारी है, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रवक्ता संबित पात्रा केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबीन ईरानी द्वारा उजागर किया गया, जिसे सोशल मीडिया प्लेट फार्म ट्विटर पर भाजपा के नेताओ ने अपने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से समर्थन दिया । तदुपरांत कांग्रेस शासित राज्यो मे भाजपा नेताओं के ऊपर एफआईआर दर्ज होने शुरु हो गये, छत्तीसगढ़ मे भी पूर्व मुख्यमंत्री डां. रमन सिंह एवं राष्ट्रीय नेताओं के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है ये छत्तीसगढ़ के वर्तमान कांग्रेस सरकार की बौखलाहट को दर्शाता है, कि कैसे सत्य उजागर होने पर उसे दबाने की कोशिश है, छत्तीसगढ़ मे किया गया उनका यह कृत्य लोकतंत्र पर अभिव्यक्ति पर सीधा हमला है, और भाजपा के कार्यकर्ता अपनी पार्टी के किसी भी पदाधिकारी कार्यकर्ता के खिलाफ अन्याय नही सहेगा इसी का नतीजा रहा कि आज पूरे प्रदेश के साथ कदम से कदम मिलाते हुए भाजपा आरंग मंडल के प्रदेश जिला मंडल शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पू्र्व विधायक जनप्रतिनिधियो ने अपने -अपने निवास से धरना दिया और नारा दिया हव महू हो रमन महू ल गिरफ्तार कर भूपेश बघेल और अपने ट्वीटर फेसबुक और सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से यह बात पहुंचाने की कोशिश की मुख्यमंत्री सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर एफआईआर किजिए अब हमने भी टूल-किट का समर्थन कर दिया है, आपको जेल कम पड़ जायेगे, पर भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी जारी रहेगी । भाजपा आरंग मंडल के इस कार्यक्रम के सफल संचालन मे मंडल अध्यक्ष को महामंत्री द्वय चम्मन लाल साहू, देवनाथ साहू,मनोज यादव,शेखर साहू , नीरज चंद्राकर, आलोक गुप्ता, तोरण साहू, चंद्रहास चंद्राकर का विशेष रुप से सहयोग रहा ।
