भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने जे विरोध में राजिम थाना के सामने भारतीय जनता पार्टी राजिम मंडल द्वारा धरना प्रर्दशन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने जे विरोध में राजिम थाना के सामने भारतीय जनता पार्टी राजिम मंडल द्वारा धरना प्रर्दशन

 भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में राजिम थाना के सामने भारतीय जनता पार्टी राजिम मंडल द्वारा  धरना प्रर्दशन



राजिम

कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग  और लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह जी सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसके विरोध में आज 24 मई को राजिम थाना के सामने भारतीय जनता पार्टी राजिम मंडल द्वारा  धरना प्रर्दशन किया गया।



तत्पश्चात् सभी कार्यकर्ताओं ने  माननीय डॉ. रमन सिंह जी और भाजपा नेताओं के समर्थन में "#मैं_भी_हूँ_डॉ_रमन" एक स्वर में बोलते हुए अपनी भी गिरफ्तारी की मांग किये।

जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री संदीप शर्माजी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश यादवजी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति अंजू नायकजी,जिला पंचायत सदस्य श्री चंद्रशेखर साहूजी,मंडल अध्यक्ष श्री कमल सिन्हाजी,प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख विकास साहूजी,भाजपा कोषाध्यक्ष राहूल सेन जी, के महिला मंडल अध्यक्ष अनिता यादव जी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश राजपुत समेत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads