अटल नगर नया रायपुर राखी थाना के सामने भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए टूलकिट मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन
अटल नगर नया रायपुर राखी थाना के सामने भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए टूलकिट मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन
नया रायपुर
भारतीय जनता पार्टी अभनपुर विधानसभा के अंतर्गत अभनपुर मंडल में अटल नगर नया रायपुर राखी थाना के सामने भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए टूलकिट मामले को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व् पूर्व मुख्यमन्त्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ एफ आई आर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया, ज्ञात हो कि इन दिनों विभिन्न विषयों जैसे वैक्सीनेशन, किसान आंदोलन शाहीन बाग गलवान, डोकलाम जैसे विषयों पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा जनता में भ्रम का वातावरण फैलाया जाता रहा है तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर में कांग्रेसियों के द्वारा भारत व नरेंद्र मोदी व सरकार की छवि धूमिल करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है जिस का विरोध होता देख कांग्रेस पार्टी तिलमिला गई और वरिष्ठ नेताओं पर एफ आई आर का षड्यंत्र रचा जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वयं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में सभी थानों के सामने 5-5 की संख्या में कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया। जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता सन्गठन श्री राम प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष पादप औसधि बोर्ड, श्री नवीन मार्कण्डेय प्रदेश अध्यक्ष अ.जाती.मोर्चा राजेश साहू संयोजक आई टी सेल जिला रायपुर ग्रामीण वरुण राठी सोसल मिडिया प्रभारी जिला रायपुर ग्रामीण, त्र्यम्बक सोनटेके सह कार्यालय प्रभारी जिला रायपुर ग्रामीण व् कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन के माध्यम से अपनी गिरफ्तारी की मांग की।
