*कोविड से पीड़ित मीडिया कर्मी के इलाज में हुए खर्च की प्रतिपूर्ति भी नियमों के तहत् राज्य शासन करेगा*
*कोरोना से दिवंगत मीडिया कर्मी के आश्रितों को मिलेगी पांच लाख रूपए की सहायता*
श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दिया मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद,
*कोविड से पीड़ित मीडिया कर्मी के इलाज में हुए खर्च की प्रतिपूर्ति भी नियमों के तहत् राज्य शासन करेगा*
*मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप आर्थिक सहायता पर क्रियान्वयन शुरू*
रायपुर,
कोरोना से दिवंगत हुए मीडिया कर्मी के आश्रित परिजनों को छत्तीसगढ सरकार पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी ।
मुख्यमंत्री जी के इस सार्थक पहल के लिए छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश संरक्षण ब्रजेश चौबे ,प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ,महासचिव विश्वदीपक राई,उपाध्यक्ष श्याम किशोर शर्मा,मोहन तिवारी,राजेश शुक्ल,कोषाध्यक्ष अनिल पवार,सचिव मनोज मिश्र,कार्यकारिणी सदस्य फारूक मेमन ,जिलाध्यक्ष रायपुर राम साहू ,संभागीय उपाध्यक्ष रमेश चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।
