*कोरोना का फेस टू ज्यादा संक्रामक* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कोरोना का फेस टू ज्यादा संक्रामक*

 *कोरोना का फेस टू ज्यादा संक्रामक*



जयलाल प्रजापति/नगरी

वर्तमान समय मे कोविड 19 का दूसरा चरण का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों की माने तो या पहले से भी ज्यादा खतरनाक रूप धारण कर लिया है वर्तमान में संपूर्ण विश्व में उनका भयावह रूप दिखाई पड़ रहा है लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं एवं कई लोग अपनी जान गवा रहे हैं ऐसे में हमें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इसके विषय पर गंभीरता से सोचने का विषय है । वर्तमान कोविड-19 में शुरू के 5 दिन बहुत महत्वपूर्ण है यदि किसी को शरीर में पूरे शरीर में दर्द जोड़ों में दर्द सिर दर्द बुखार सर्दी एवं खांसी जैसे लक्षण या इनमें से कोई एक लक्षण भी हो तो वह कोरोना का जांच कराकर शीघ्रता शीघ्र अपना इलाज प्रारंभ करवाएं क्योंकि देखा यह गया है की प्रारंभिक अवस्था पर इनका इलाज चालू हो जाए तो वह मरीज जल्दी ही ठीक  हो जाता है और ऑक्सीजन की कमी सांस लेने में तकलीफ वेंटीलेटर इत्यादि गंभीर स्थिति में जाने से बच जाते हैं इसलिए जितनी जल्दी हो अपना जांच करवाएं और इलाज शुरू करें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार मास्क पहने ,2 गज की दूरी बनाएं ,कम से कम दिन में दो बार भाप ले ,आंवला नींबू तुलसी अदरक गिलोय इत्यादि इमुनीटी बढ़ाने वाले औषध द्रव्यों का सेवन करें ,हल्दी वाले दूध का सेवन करें , रोजाना च्यवनप्राश 1-1 चम्मच खाएं , नित्य प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम करें । यह हमें सुरक्षा के लिए रक्षा कवच बनाता है साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें टीकाकरण होने के पश्चात बहुत हद तक हम कोरोना के भयावह स्थिति से बच सकते हैं ।

       डॉ रविन्द्र कुमार वर्मा 

शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय परसापानी

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads