फेक्ट्री कर्मी को वाइक ने मारी टक्कर,गंभीर,सूचना मिलते ही पहुचा पुलिस का डायल 112 वाहन
फेक्ट्री कर्मी को वाइक ने मारी टक्कर,गंभीर,सूचना मिलते ही पहुचा पुलिस का डायल 112 वाहन
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
बुधवार रात्रि सवा दस बजे सांकरा सोंडरा मार्ग पर नाकोड़ा फेक्ट्री तिराहे पर वाइक ने पैदल जा रहे फेक्ट्री कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही धरसीवां पुलिस थाने का डायल 112 वाहन मौके पर पहुचा ओर गंभीर रूप से घायल फेक्ट्री कर्मी को उपचारार्थ धरसीवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया।
जानकारी के मुताबिक सिलतरा की दुर्घटना का शिकार फेक्ट्री कर्मी सिलतरा की घनकुल स्टील फेक्ट्री में क्रेन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है जिसका नाम संतोष शाह बताया जाता है वह ड्यूटी के बाद किसी काम से सोंडरा तिराहे के पास आया था तभी अनियंत्रित वाइक ने उसे जोरदार टक्कर मारी ओर वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा किसी राहगीर ने घटना की सूचना डायल 112 में दी सूचना मिलते ही डायल 112 धरसीवां में तैनात कपिल चन्द्रवशी ओर चालक मुस्तफा खान ने मौके पर पहुचकर उसे अस्पताल पहुचाया ।

