डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पाथरमोहंदा में उन्हें याद करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किए

गरियाबंद
पूर्व कृषि मंत्री श्री साहू ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पाथरमोहंदा में उन्हें याद करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किए।
वहीं जिला भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने भी पौधे रोपे। भाजपा द्वारा जिले में आयोजित ग्राम श्यामनगर, पोंड के कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा संगठन के तहत दो दिवसीय दौरे पर हैं। 24 जून को गरियाबंद में आपातकाल को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर में एक बजे व्याख्यान देंगे और मीसाबंदियों का सम्मान करेंगे। वहीं सर्किट हाउस में जिले में निवासरत पत्रकारों का सम्मान करेंगे।
डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्री साहू ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व ऐसा था कि स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया। सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के प्रति उनका हमेशा से आकर्षण रहा है। राजनीतिक जीवन मे मुखर्जी जी हमेशा जनसेवा के लिए समर्पित रहते थे। उनका सम्पूर्ण जीवनकाल समाज जीवन में ही व्यतीत हुआ है। देश में वे शिक्षाविद के रूप में जाने पहचाने जाते हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, अजय रोहरा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, जिला मंत्री चिरंजीव देवांगन, जिला प्रचार-प्रसार मंत्री राधेश्याम सोनवानी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, जिला युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी रितेश यादव, विजय टांक, सलीम मेमन, सालिकराम निषाद, किशोर देवांगन, ईश्वरी देवांगन, गोलू देवांगन सहित इत्यादि उपस्थित थे। में- पूर्व कृषि मंत्री श्री साहू ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पाथरमोहंदा में उन्हें याद करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किए।
वहीं जिला भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने भी पौधे रोपे। भाजपा द्वारा जिले में आयोजित ग्राम श्यामनगर, पोंड के कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा संगठन के तहत दो दिवसीय दौरे पर हैं। 24 जून को गरियाबंद में आपातकाल को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर में एक बजे व्याख्यान देंगे और मीसाबंदियों का सम्मान करेंगे। वहीं सर्किट हाउस में जिले में निवासरत पत्रकारों का सम्मान करेंगे।
डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्री साहू ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व ऐसा था कि स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया। सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के प्रति उनका हमेशा से आकर्षण रहा है। राजनीतिक जीवन मे मुखर्जी जी हमेशा जनसेवा के लिए समर्पित रहते थे। उनका सम्पूर्ण जीवनकाल समाज जीवन में ही व्यतीत हुआ है। देश में वे शिक्षाविद के रूप में जाने पहचाने जाते हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, अजय रोहरा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, जिला मंत्री चिरंजीव देवांगन, जिला प्रचार-प्रसार मंत्री राधेश्याम सोनवानी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, जिला युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी रितेश यादव, विजय टांक, सलीम मेमन, सालिकराम निषाद, किशोर देवांगन, ईश्वरी देवांगन, गोलू देवांगन सहित इत्यादि उपस्थित थे।