तेज बारिश में दुर्घटना ग्रस्त हुआ वाइक सवार,सूचना मिलते ही पहुची धरसीवां की डायल 112 - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

तेज बारिश में दुर्घटना ग्रस्त हुआ वाइक सवार,सूचना मिलते ही पहुची धरसीवां की डायल 112

 तेज बारिश में दुर्घटना ग्रस्त हुआ वाइक सवार,सूचना मिलते ही पहुची धरसीवां की डायल 112



    सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

  शनिवार की शाम तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हो रही थी तभी सिलतरा पंप के सामने सड़क पर एक वाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया किसी ने डायल 112 धरसीवां को इसकी सूचना दी और कुछ ही समय मे धरसीवां की डायल 112 मौके पर पहुची बरसते पानी मे सड़क पर मरणासन्न अवस्था मे पड़े वाइक सवार को उठाकर पुलिस डायल 112 वाहन में लेकर उसे धरसीवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुचाई हालांकि वाइक सवार की अस्पताल में मृत्यु हो गई लेकिन पुलिस ने समय पर पहुचकर उसे अस्पताल पहुचाकर अपना मानवीय धर्म निभाया ।

     जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिस होने लगी तभी एक वाइक सव्हर पेट्रोल पंप के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गंभीर चोटें लगने से सड़क पर ही पड़ा था तभी किसी ने इसकी सूचना डायल 112 को दी सूचना मिलते ही धरसीवां की डायल 112 के कर्मि कपिल चंद्रवंशी ओर मुस्तफा खान मौके पर पहुचे बारिस काफी तेज थी लेकिन पुलिस ने बिना देरी किये गंभीर रूप से घायल अज्ञात वाइक सवार को वाहन में सीट पर लिटाया ओर धरसीवां के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई पुलिस मृतक की शिनाख्त में लगी है ताकि उसके परिवार जनों को सूचना दी जा सके।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads