*प. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन*
*प. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन*
सुरेन्द्र जैन/धरसींवा
शनिवार को पण्डित श्यामाचरण शुक्ल शासकीय महाविधालय द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का ऑन लाइन आयोजन किया गया।
भौतिक शास्त्र विभाग शासकीय पण्डित श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय धरसींवा द्वारा ऑनलाइन आयोजन गूगल मीट पर किया गया इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर के एल वर्मा एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विनोद शर्मा के उदबोधन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।संगोष्ठी की संयोजक डॉ जी. नाग. भार्गवी द्वारा सेमिनार के विषय वस्तु का परिचय दिया गया।इसके साथ ही बुक ऑफ अब्स्ट्रैक्ट का विमोचन किया गया।कार्यक्रम में अतिथि वक्ता डॉ तनमय बड़ापांडा(भुवनेश्वर)ने पीजो इलेक्ट्रिक मटेरियल की डिजाइनिंग प्रोसेसिंग और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उपयोगिता पर चर्चा की अतिथि वक्ता डॉ निमाई पाठक(भाभा अटॉमिक रिसर्च सेंटर) ने ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के आधुनिक जीवन में उपयोगिता पर व्याख्यान दिया।आई.आई.टी पटना से अतिथि वक्ता के रूप में जुड़े डॉ मनोरंजन कर ने आधुनिक मैटेरियल्स और कम्पोजिट मैटेरियल्स की आवश्यकता पर चर्चा कीकार्यक्रम में कई राज्यो से शोधार्थियों ने शोधपत्र प्रस्तुत किये।कार्यक्रम में डॉ डी पी बिसेन ,डॉ नमिता ब्राम्हे,डॉ आयुष खरे,डॉ पंकज त्रिपाठी,डॉ कमल पांडेय,डॉ अंजलि अवधिया निर्णायक मंडल में शामिल थे।कार्यक्रम में संस्था के सभी प्राध्यापक उपस्थित थे एवं डॉ निधि देवांगन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
