सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 पर भाजपा के नवापारा मंडल के दो स्थानों पर योगा
सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 पर भाजपा के नवापारा मंडल के दो स्थानों पर योगा
गोबरा नवापारा
सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल के दो स्थानों पर योगा प्रोटोकोल का अभ्यास करवाया गया जिसमें नवापारा नगर स्थित कलाम कोठी मे पतंजलि योग शिक्षक टीकम सिंह वर्मा , मंगल सेन एवं ग्राम सुन्दरकेरा में पंचायत प्रतिनिधि एवं गांव के विशेष बुद्धिजीवी के द्वारा योगा प्रोटोकोल का अभ्यास शासकीय हाई स्कूल के मैदान मे किया गया ग्राम सुंदरकेरा में योगाचार्य व अंतरराष्ट्रीय नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के रायपुर संभाग संयोजक देवनारायण सिन्हा की उपस्थिति में प्रारंभ में संगठन मंत्र के साथ शुभारंभ किया गया ।
वही नवापारा मे श्री वर्मा जी के द्वारा भारत माता की छाया चित्र पर तिलक वंदन व दिप प्रज्ज्वलन के साथ योगाभ्यास प्रारंभ किया गया जिसमें क्रमसा ताड़ासन त्रिकोणासन संचालन अर्ध कटिचक्रासन चक्रासन उत्तानपादासन दंडासन भुजंगासन मकरासन कंधरासन पवनमुक्तासन के पश्चात शवासन के पश्चात प्राणायाम नामली अनुलोम विलोम कपालभाति कब याद किया और अंत में योग ध्यान के पश्चात शांति पाठ के साथ समाप्त हुआ इस अवसर भाजपा नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव , महामंत्री नवल साहू , दुकालू चक्रधरी , नागेंद्र वर्मा ,मुकुंद मेश्राम , श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन, रूपेंद्र चन्द्राकर, , किशन साहू , संजीव सोनी ,मनीष देवांगन , श्रीमती संतोषी कंसारी, धीरज साहू, कैलाश तिवारी ,हितेश मंडाई, पंकज देवांगन, राजू रजक जय साहू और ग्राम सुंदरकेरा मे सरपंच प्रतिनिधि नत्थू राम साहू के साथ जिला उपाध्यक्ष राम साहू महामंत्री अखिलेश सिंह ठाकुर चेतन साहू टिकेंद्र साहू , मिथलेश साहू ,कैलाश देवांगन ,सन्तु कसारी , नीलकण्ठ साहू ,कुम्भकरण साहू ,बाबूलाल यादव ,दुष्यंत साहू , थानेंद्र साहू,सहित योग प्रेमी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

