गंगा दशहरा पर्व पर नगर के सकल समाज के लोगों व जनप्रतिनिधियों ने त्रिवेणी महानदी मे की पूजा अर्चना - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गंगा दशहरा पर्व पर नगर के सकल समाज के लोगों व जनप्रतिनिधियों ने त्रिवेणी महानदी मे की पूजा अर्चना

गंगा दशहरा पर्व पर नगर के सकल समाज के लोगों व जनप्रतिनिधियों ने त्रिवेणी  महानदी मे की पूजा अर्चना



गोबरा नवापारा नगर


 हरिहर पदम प्रसूता, भगवान महादेव की जटा मुकुट का श्रृंगार, सुरसरिता माँ भगवती भागीरथी गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर्व पर नगर के सकल समाज के लोगों व जनप्रतिनिधियों ने त्रिवेणी महारानी महानदी की पूजा अर्चना की, उनकी आरती उतारी, इस अवसर पर उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि महानदी हमारे अंचल की जीवन रेखा है, वह हमारी प्यास बुझाती है, खेतों को सींचती है हम सबका सौभाग्य है कि हम इसके तट पर बसे हैं उनके प्रति कृतज्ञ भाव से पंडित परिषद की ओर से आरती बरसों से होती रही है, माघी पुन्नी मेलें मे तो विशेष रूप से समारोह पूर्वक यह धार्मिक आयोजन होता है,  हम सब जनप्रतिनिधियों का यह प्रयास होगा कि महानदी के किनारे घाट तो लगभग बन चुके हैं उसका और विस्तार व सौन्दर्यीकरण करण किया जाए व घाट पर ही गंगा मैया का एक भव्य और दिव्य मंदिर बनाया जाए, ताकि छत्तीसगढ़ के इस प्रयागराज मे दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ मिल सके, त्रिवेणी आरती के रचयिता व संयोजक पं. ब्रह्मदत्त शास्त्री ने कहा कि विगत 20वर्षों से महानदी महतारी की आरती में देश के कोने कोने से आए साधुसंतों ने शामिल होकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है, पूज्य श्री रमेशभाई ओझा"भाईश्री", सतपाल महाराज, द्वारकेश लालजी, युधिष्ठिर लालजी, बालकदास जी, महन्त श्री रामसुन्दर दास जी, गोवर्धन शरणजी, ब्रह्म लीन संतकवि पवनदीवान जी व कृष्णा रंजनजी त्रिवेणी आरती में शामिल हुए हैं और अपना आशीर्वाद दिया है शास्त्री जी ने बताया कि गंगा दशहरा को गंगा पूजन से दस तरह के पाप,तीन कायिक, चार वाचिक व तीन मानसिक, इन पापों का विमोचन होता है, गंगा के तो दर्शन मात्र से ही मुक्ति मिल जाती है, हमारी महानदी महतारी साक्षात गंगा है, जिसे पुराणों ने चित्रोत्पला कहकर पुकारा है, इसीलिए हमारे कुलेश्वर महादेव का मूल नाम चित्रोत्पलेश्वर है, बड़ी प्रसन्नता की बात है कि आने वाले दिनों में यहाँ गंगा मैया का मंदिर भी बन जाएगा और साधू सन्तों व भक्त जनों की बरसों की माँग पूरी हो जाएगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads