नगर के सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय में दिनांक 29 जून को विद्यार्थीयों एवं अन्य सभी के लिए निःशुल्क कोरोना टीका
नगर के सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय में दिनांक 29 जून को विद्यार्थीयों एवं अन्य सभी के लिए निःशुल्क कोरोना टीका
गोबरा नवापारा नगर
नगर के सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय में दिनांक 29 जून को विद्यार्थीयों एवं अन्य सभी के लिए निःशुल्क कोरोना टीका - करण अभियान चलाया जा रहा है , महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . शोभा गावरी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्वाथ्य एवं चिकित्सा अधिकारी के द्वारा महाविद्यालय में टीका करण केन्द्र बनाया गया है जिसमें सभी विद्यार्थी , महाविद्यालय के कर्मचारी उनके परिवार एवं अन्य सभी आस - पास के लोगों हेतु वर्तमान कोरोना महामारी से बचाव हेतु यह निःशुल्क टीका - करण अभियान चलाया जा रहा है , जिसमें विद्यार्थी उनके आस - पास के परिचित और अन्य लोग भी लाभान्वित हो सकते हैं । इस हेतु उन्हें अपने साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी बस लाना है । विदित हो कि बिना टीका - करण के इस सत्र में ऑफ लाईन कक्षाएं चालू नहीं हो पाएंगी अतः समस्त विद्यार्थी और उनके रिस्तेदार सभी महाविद्यालय आकर अपना टीका - करण निश्चित रुप से करवाएं ।
