कोरोना वायरस से बचाव के लिये स्वास्थ्य कर्मी व सरकार लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की कर रही अपील
कोरोना वायरस से बचाव के लिये स्वास्थ्य कर्मी व सरकार लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की कर रही अपील
देखे वीडियो.......
राजीव शर्मा/ रायपुर
कोरोना वायरस से बचाव और नियंत्रण के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है. जिससे लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आ रही है, पर संक्रमण खत्म नही हुआ है जिसे देखते हुए सरकार लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रही है. साथ ही लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है, जिससे कोरोना संक्रमण के प्राभाव को कम किया जा सके।
शासन कोरोना टीकाकरण कराने पर भी जोर दे रही है लगातार लोगो को कोरोना से बचाने टिका लगाने की लोगो से अपील कर रही है , इसके तहत पहले चरण में 60 साल से ऊपर वालो को टिका लगाया गया फिर अभी दूसरे चरण में 45 साल से ऊपर वालो को टिका लगाने को कहा गया है ,अब तीसरे चरण में 18 वर्ष से ऊपर वालो को टिका लगाने का लछ्य है आज लोग अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए व सोसल डिस्टेंडिंग का पालन करते हुवे लोग कतार में बैठे हुवे अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए दिखे,।
वही रायपुर के डंगनिया छेत्र के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल में शासन द्वारा मुफ्त कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है जहाँ स्वास्थ विभाग की टीम सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक इस जगह पर रहेगी व लोगो को निशुल्क टिका लगाया जा रहा है।
शासन द्वारा खोला गया अस्थाई निशुल्क कोरोना टीकाकरण केंद्र में मौजूद डॉ ममता सिंह ने बताया कि उनके पास 300 लोगो को लगाने के लिए वैक्सीन मौजूद है अभी तक करीब 176 लोगो को वैक्सिन लग चुकी है लोगों धीरे धीरे वैक्सीन लगवाने आ रहे है और एक खास बात का यहां पर पता चला कि जी बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने सेंटर के अंदर नही आ सकते है उन्हें बाहर उनकी गाड़ी में बैठे बैठे ही टिक लगाया जा रहा है इससे लोग खुश है यहाँ इस सेंटर में मौजूद निगम के कर्मचारी भी लोगो को कॉपरेट कर रहे है व टिका लगवाने लोगो का उत्साह बड़ा रहे है।


