आज का सुविचार(चिंतन) - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आज का सुविचार(चिंतन)

 🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠

🎋 *..21-06-2021*..🎋


✍🏻सफलता कभी भी नित्य नहीं होती है, असफलता कभी अंत नहीं होता, इसलिए हमेशा कभी प्रयास बंद न करें, जब तक की आपकी जीत एक इतिहास न बना दे।

💐 *Brahma Kumaris* 💐

🌷 *σм ѕнαитι*

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃


♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻

  💥 *विचार परिवर्तन*💥


✍🏻सबसे बड़ी सम्पत्ति बुद्धिमानी है, सबसे ताकतवर शस्त्र धैर्य है, सबसे उत्तम सुरक्षा विश्वास है और सबसे प्रभावी जो है वह हंसी है।

🌹 *σм ѕнαитι.*🌹

♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻

🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚
       ओम शांति
*मेहनत से उठा हूँ, मेहनत का दर्द जानता हूँ,_*
*आसमाँ से ज्यादा ज़मीं की कद्र जानता हूँ।*
*लचीला पेड़ था जो झेल गया आँधियाँ,*
_*मैं मग़रूर दरख़्तों का हश्र जानता हूँ।*
_*छोटे से बड़ा बनना आसाँ नहीं होता,* 
  *जिन्दगी में कितना ज़रुरी है सब्र जानता हूँ।*
*मेहनत बढ़ी तो किस्मत भी बढ़ चली,*
*छालों में छुपी लकीरों का असर जानता हूँ।*
*कुछ पाया पर अपना कुछ नहीं माना,*
_*क्योंकि आख़िरी ठिकाना मेरा मिट्टी का घर जानता हूँ।*
        ओम शांति
🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚
*किसी विपत्ति के समय आपको ये सात गुण बचायेंगे.*

*1. आपका ज्ञान* 
*2. आपकी विनम्रता*
*3. आपकी बुद्धि* 
*4. आपके भीतर का साहस*  
*5. आपके अच्छे कर्म*
*6. सच बोलने की आदत और*  
*7. ईश्वर में विश्वास.*

*''बदलना' तय है !  हर चीज़ का.. इस संसार में...!*

*बस कर्म अच्छे करें..*
*किसी का जीवन बदलेगा*
*किसी का 'दिल' बदलेगा, तो.. किसी के 'दिन' बदलेंगे ..!*
*क्योंकि आपकी कमाई का लाभ कोई भी उठा सकता है*
*लेकिन आपके कर्मो का फल  आपको स्‍वयं ही भुगतान पडता है* 

*🧘🏻‍♂️ओम् नम: शिवाय
💧 *_आज का मीठा मोती_*💧
_*21 जून:-*_ हाथो द्वारा दिए जानेवाले  दान से अधिक श्रेष्ठ दान मन के द्वारा दिया जानेवाला श्रेष्ठ दान है।
        🙏🙏 *_ओम शान्ति_*🙏🙏
       🌹🌻 *_ब्रह्माकुमारीज़_*🌻🌹
💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰
🌷🌿🌷🌿🌷🌿🌷🌿🌷

अनमोल वचन :
  
जीवन का असली सुख दूसरों को सुख देने में हैं,उनका सुख लूटने में नहीं । वही इस संसार में अधिक से अधिक  सुखी है.....जिसकी जीवन के प्रति कम से कम शिकायतें है और चाहे अमीर हो गरीब, जिसको अपने घर में शान्ति प्राप्त होती है....

🙏ओम् शांति🙏

🌸आपका दिन शुभ हो 🌸

🌷🌿🌷🌿🌷🌿🌷🌿🌷
🙏 *ॐ शांति* 🙏

हर मौसम एक सा नहीं होता। जिस प्रकार *वृक्ष* मौसम के अनुसार सूखता, हरा-भरा या फलों से लदा रहता है... उसी प्रकार *मनुष्य* के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।

🌸 सुप्रभात...

💐💐 आपका दिन शुभ हो... 💐💐


*💎1 सवाल :- राजयोग मैडिटेशन से होने वाले फ़ायदे  कौनसे-कौनसे हैं?*
*👇👇उत्तर 👇👇*
💫राजयोग मैडिटेशन खुद पर नियंत्रण रखने की एक पद्धति है जो हमारी जिंदगी को आसान एंव खुशमय बनाता है।
💫राजयोग मैडिटेशन करने से हमारा मन शांत होता हैं और शक्तिशाली बनता हैं।
💫राजयोग मैडिटेशन माना आत्मा का परमात्मा से मिलन।जिसमे हम परमात्मा से प्राप्त होने वाली सर्व शक्तियों और सर्व गुणों को अनुभव करते हैं।अतीन्द्रिय सुख का अनुभव करते।
💫राजयोग मैडिटेशन से हमारी बैटरी चार्ज होती हैं।आत्मा में शक्ति आती हैं।
💫राजयोग मैडिटेशन खुद के अंदर विश्वास जाग्रत करता हैं।और हमारा आत्मबल बढ़ाता हैं।जो एक क्वालिटी और स्वस्थ लाइफ जीने के लिए बहुत जरूरी हैं।
💫राजयोग मैडिटेशन के द्वारा हम स्वयं को मानसिक रूप से शक्तिशाली बना सकते हैं।हमारी सोई हुई शक्तिया पुनः जाग्रत होती हैं।
💫राजयोग मैडिटेशन के द्वारा हम स्वयं को हर परिस्थिति में सकारात्मक और अचल-अडोल रख सकते हैं।
💫राजयोग मैडिटेशन हमारे जीवन को सुख शांति प्रेम और ख़ुशी से सम्पन्न बनाता हैं।हमे हीन भावनाओ से मुक्त करता हैं।
💫राजयोग मैडिटेशन करने से हम पर बाहरी नकारात्मक वायुमण्डल का भी कोई प्रभाव नही पड़ता।बच्चे और बूढ़े सभी मैडिटेशन कर सकते हैं इससे हमारी एकाग्रता और कार्य क्षमता भी अधिक तेज होती हैं।स्व में स्थित रहना ही स्वास्थ्य है।
💫राजयोग द्वारा हम स्वयं को सदा काल के लिए तंदरुस्त रख सकते।परमात्मा से सच्चे मिलन का सुख ले सकते जो और कोई तरीके से सम्भव नही।परमात्म प्राप्तियों का अनुभव करते।परमात्मा से कनेक्ट होने पर आत्मा अपनी ऑरिजिनल स्टेज को पुनः प्राप्त करती हैं।
💫राजयोग मैडिटेशन के द्वारा आत्मा तमोप्रधान से सतोप्रधान बन जाती हैं।
💫राजयोग मैडिटेशन से हमे जीवन का वास्तविक आनन्द प्राप्त होता।जिस व्यक्ति को क्रोध आता हो उसे राजयोग जरूर करना चाहिए इससे हमे क्रोध को काबू करने में मदद मिलती हैं।हमारा क्रोध धीरे 2 शांत होता जाता हैं।अगर नींद नही आ रही हो या टेंशन हो तो आप डॉ के पास जायेगे तो वो भी मैडिटेशन करने की सलाह देते हैं।
💫राजयोग का नित्य अभ्यास करने से हमारी नींद भी सतोप्रधान बनती हैं।जर्नल हेल्थ साईकोलॉजी में पिछले महीने हुए रिसर्च पब्लिकेशन में दर्शाया हैं की मैडिटेशन हमारे तनाव को कम करता हैं और हमारे दिमाग को शांत रखता हैं इसे करने से शरीर का कॉर्टिसोल हार्मोन सही मात्रा में रहता हैं।
💫मैडिटेशन एक अद्भुत दवाई है जो हर प्रकार की शारीरिक और मानसिक बीमारियो को ठीक करती हैं।इंसान पूरा दिन काम करने के बाद 8 घंटे सोने के बाद भी उसकी थकावट दूर नही होती।क्योंकि उसका मन थका हुआ होता है।
💫मैडिटेशन से हम अपने मन को शांत कर सकते है।और कम घंटे सोने पर भी हम फ्रेश रहते है।बच्चे का ध्यान भी स्टडी में कम लगता है। मानसिक रीति से थक जाता है।
💫मैडिटेशन से मन की एकाग्रता बढ़ती है।स्टडी में ध्यान केन्द्रित होने से अच्छे नंबर आते है।
साइंस ने रिसर्च किया है कि मैडिटेशन के द्वारा हम मन की 10 से 20 % तक पॉवर बढ़ा सकते है।आज कल मनुष्य चिंता डिप्रेशन, आदि मानसिक बीमारियो के भोग बनते है क्योंकि वह अपने मानसिक संतुलन को खो बैठा है और बाहर
ही सुख-शांति की तलाश करता रहता है।
💫मैडिटेशन से हमे सुख-शांति-ख़ुशी मिलती है जोकि हमारे अंदर ही हैं।कहा जाता है प्राचीन काल में सन्यासी लोग अपने योग के बल से प्रकृति को भी अपने कण्ट्रोल में रखते
थे और जब चाहे तब बारिश होती थी।
💫मैडिटेशन से हम भी प्रकृति द्वारा आने वाली समस्या से बच सकते है। प्रकृति पर जीत पा सकते है।
💫राजयोग के अभ्यास से हमारे अंदर की बुराईया खत्म होती है।हमारे चरित्र को निखारता है।ख़ुशी बढाता है, ईर्ष्या,घृणा, नफरत को मिटाता है।हमारे आपसी संबंधो को मधुर बनाता है।मन को सही रास्ते पर चलने की दिशा बताता है।
💫राजयोग का अभ्यास करने से मन के संकल्पों की गति भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।नेगेटिव विचारो कण्ट्रोल कर हम सभी परिस्थितियों में पॉजिटिव विचार कर सकते है।गहरी शांति की अनुभूति होती है।हम स्वयं की शक्ति को जान कर उन्हें कार्य में लगा सकते है।
💫 मन को कण्ट्रोल कर वृत्ति को श्रेष्ठ बनाता है।
💫राजयोग ही सभी दु:खो की एकमात्र औषधि है।
💫राजयोग मैडिटेशन के अभ्यास से कड़े संस्कार भी परिवर्तन हो जाते हैं।एकाग्रता बढ़ने से व्यक्ति क्रियाशील,कार्यकुशल, जागरूक बनता है।
💫जीवन में मूलभूत परिवर्तन ला देता है।संसारी होते हुए भी विदेही, कार्यरत होते हुए भी कर्मबंधन से मुक्त रहता है।
💫मानव गृहस्थ और समाज के कार्य में सक्रिय होते हुए भी निर्लेप रहता है अर्थात परिस्थितियों में तटस्थ रहकर कमल पुष्प सामान न्यारा और प्यारा रहकर जीवन व्यतीत करता है इसलिए वह समाज का लाभदायक अंग बन जाता है।
💫डर से छूट सकते है, जैसे कोई को अँधेरे से डर लगता हो तो वो अपना डर मैडिटेशन से दूर कर सकता है।
💫कोई बड़ा लॉस जैसे की बिज़नेस में लॉस, नजदीक के संबंधी का शरीर छूट जाये, ऐसी परिस्थितियो में अपने मन को पॉजिटिव रख सामना कर सकते है।
💫राजयोग मैडिटेशन से हम बिना रासायनिक खाद के फसलो को भी बहुत अच्छा ऊगा सकते है।
💫राजयोग मैडिटेशन से हमारे यहाँ माउंट आबू में हार्ट ब्लॉकेज भी खुल जाते है जिसके लिये बाहरी दुनिया में लाखो रूपये लगते है लेकिन यहाँ आसानी से ब्लॉकेज खुल जाते है।हम किसी भी विषम परिस्थिति को भी बहुत ही smoothly तरीके से हैंडल कर सकते है।
💫मैडिटेशन हमे हमेशा पॉजिटिव रहना सिखाता है और हम नेगेटिव परिस्थिति को कैसे पॉजिटिव नजरिया से देखे यह भी सिखाता है।
💫मैडिटेशन से हमारा आत्मविश्वास और एकाग्रता बढती है जिससे हमारा समस्याओं के प्रति नजरिया बदल जाता है।
💫हम समस्याओं को रचनात्मक तरीकों से बड़ी आसानी हल कर पाते है जिससे तनाव कम होता है।हम शांत होना शुरू हो जाते है। अनावश्यक बातों मे उलझना बंद हो जाता है।
💫शांत रहने से ऊर्जा व्यर्थ नही होती है।जो हम कार्य व्यवहार में इस्तेमाल कर सकते है।
💫नकारात्मक सोच खत्म होती है। हर काम सहज ही कर लेते है। ईश्वरीय शक्तिया प्राप्त होती।इसलिये सभी के लिये वरदान है।
💫जब हम स्वयं को आत्मा निश्चय कर अपने मन बुद्धि का लिंक परमात्मा के साथ जोड़ेगे तो हमे सच्चा सुख-शांति और शक्ति की प्राप्ति होती हैं।
💫गीता में भी प्राचीन राजयोग के बारे में बताया गया है कि जो योग स्वयं भगवान ने सिखाया है।गीता में लिखा है “हे अर्जुन राजयोगा विक्रमो दग्धा”अर्थात राजयोग से विकर्म नष्ट होते है।
💫मैडिटेशन से हम अपने आपको अच्छे से समझने लगते है इसलिये हमे जीवन जीने की कला आ जाती है।
💫राजयोग मैडिटेशन आत्मा के लिए उतना जरुरी है जितना शरीर के लिए साँस लेना जरुरी है।
💫राजयोग मैडिटेशन से सतयुगी पवित्र दुनिया के मालिक बनते है और मुक्ति-जीवनमुक्ति की प्राप्ति होती है।
💫राजयोग वह सब कुछ प्रदान करता है जो जीवन में प्राप्त करने योग्य है और योगी अनुभव करता 
है वह सब कुछ पा रहा है।यही जीवन की पूर्णता है।

          Om shanti


*21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ (बी. के. भाई/बहनों) की ओर से विश्व की सर्व आत्माओ प्रति शुभ सन्देश...*


    " करो योग रहो निरोग "


✯ आज विश्व में जो विभिन्न प्रकार के योग कराये जाते है वह साइंटिफिक रूप से शरीर के लिये लाभदायी है और ऐसा हम नित्य करते है तो हम भविष्य में अनेक रोगों से बच सकते है। 


✯ योग का शाब्दिक अर्थ है -- जोड़, सम्बन्ध या मिलन।राजयोग आत्मा का परमात्मा से मिलन की विधि है।राजयोग के अभ्यास से मन में सकारात्मक परिवर्तन, दिव्य गुणों व विविध कलाओं का विकास होता है।


✯ योग और योगा, शरीर को स्वस्थ रखने वाले दो हमारे जीवन के सर्वोत्तम कार्य है इससे जुड़ कर हम शारीरिक व मानसिक रूप से सुंदर, दृढ़ व सुखी बन सकते हैं। 


✯ योगा शारीरिक विकृतियों, बीमारियों, वेदना, तकलीफ को दूर कर मानव जीवन को नई स्फूर्ति, उमंग, उत्साह, जीवन जीने की नई चाह पैदा करता है।


✯ योग ही हर एक बीमारी की दवा हैं।इससे ही हम मानसिक तनाव से बच सकते है क्योकि डॉक्टरों का भी कहना यही है कि बीमारियो का होना। मानसिक तनाव से सम्बंधित है। योग कार्य क्षमता को बढाता है, जिससे कई गुणा ज्यादा काम कर सकते है।योग से ही मन को शांति मिलती है।


✯ योग तो कई प्रकार के है परंतु राजयोग सबसे अलग और निराला है। ये कोई कठिन प्रक्रिया नही है। इस योग मे स्वयं को आत्मा समझकर परमपिता परमात्मा को याद करते है।उनसे मन और बुद्धि को जोडते है। इसीलिये इसे सहजयोग भी कहा जाता है।जिसे कोई मनुष्य नहीं परंतु भगवान ही सिखा सकते है। श्रीमद्भ भगवद्ग गीता मे भी इसका उल्लेख है कि जो भगवान ने अर्जुन को सिखाया था।


✯ जब जब भारत मे धर्म की अति ग्लानी होती है तब तब धर्म की पुनः स्थापना के लिये वो आते है। परंतु भगवान निराकार हो के कारण राजयोग सिखाने के लिये किसी के तन का आधार लेना पडता है।


✯ राजयोग वर्तमान में मानव को सर्व कर्मेन्द्रियों का राजा बनाता है भविष्य में राज्य ताज तख़्त दिलाता है।राजयोग सभी योगों का राजा है जो स्थूल व सूक्ष्म  बाह्य व आंतरिक दोनों उन्नति साथ साथ करता है। राजयोग ही सर्व प्रकार की प्राप्तियों की मास्टर key है।


✯ विश्व स्वास्थ संघ ने भी स्वास्थ्य की परिभाषा देते हुए कहा है-

" a state of physical, mental and social well being of a person, not merely the absence of disease or infirmity "


✯ अच्छा स्वस्थ का अर्थ केवल आरोग्य होना ही नहीं है अपितु मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से में स्वस्थ होना अनिवार्य है। जिसे राजयोग के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है।


✯ राजयोग से मानव जीवन में मानवीय और नैतिक मूल्यों का विकास भी होता है।


✯ योग अंतर्जगत की यात्रा करवाने वाला माध्यम है l इससे हम आंतरिक सच्चाईयों का साक्षात्कार कर सकते है l इसका नियमित अभ्यास करने से हम सकारात्मक गुणों के सम्पर्क में आते है और यह सकारात्मक विचारों की सरिता के प्रवाह को उत्पन्न करता है l साथ ही इससे सर्वोच्च सत्ता से सम्पर्क बनाने में सफल होते है।आईये योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर ईश्वरीय संग का भरपूर आनंद ले।


✯ भारत का प्राचीन योग देश-विदेश में मशहूर है, विदेश से लोग भारत में योग सीखने आते है।राजयोग, जिसने सिखाया था, वो परमपिता परमात्मा फिर से राजयोग सिखाने लिए इस धरा पर भारत की भूमि पर आ चुके है।


✯ योग से हमारी inner strength,  एकाग्रता, विल पॉवर, सहन करने की शक्ति बढ़ती है।इस दुनिया में योग हमारे लिए सबसे बड़ा तोहफा(gift) है, जिसे स्वीकार कर अपने जीवन में शामिल करें।सदा खुश रहे।


✯ यह हमारी मानसिक स्थिति को संतुलित करता है।योग इन्द्रियो को नियंत्रित करता है।दैहिक भान को परिवर्तित करता है। योग में वह ताकत है जो सारे विश्व को एकता के सुत्र में बांधता है।


✯ आज बढते तनाव को युवा पीढी सहन नही कर पा रही है जो नशीले चीजो का सेवन कर रही है शराब ,ड्रग्स ,तम्बाकु जैसी चीजों से अपनी लाइफ बरबाद कर रहे है यदि वो योग का अभ्यास करे तो अपने आपको बचा सकते है उनकी गलत आदतें छुट सकती है।


✯ राजयोग से हम 21 जन्मों के लिए हेल्थ वेल्थ हैप्पीनेस होलीनेस सब प्राप्त कर लेते हैं।राजयोग में सर्वगुणो के सागर सर्व शक्तियों के सागर परमात्मा से अपना बुद्धियोग लगाना जिससे हैं जिससे आत्मा भी इन गुण और शक्तियों का अनुभव करती हैं। राजयोग हमारी आंतरिक शक्तियों को बढ़ाता हैं।राजयोग से आत्मा पुनः अपनी ऑरिजिनल स्टेज को प्राप्त कर लेती हैं।


योगी जीवन बड़ा ही प्यारा ये प्रभु का वरदान हैं...


✯ राजयोग एक सर्वश्रेष्ठ अभ्यास हैं

जिसे कोई भी उम्र का व्यक्ति कर सकता हैं। जो मन और तन को निरोगी रखने के साथ साथ आत्मा को पवित्र और दिव्य गुणों से सम्पन्न बनाता है ।


✯  आज की भागती दौड़ती웃 ज़िन्दगी में कई लोग आगे ज़रूर निकल गए हैं पर अपनी असली पहचान जो  है शांति, ख़ुशी , प्यार, आनंद वो कही पीछे छूट गया है। और हमने स्वीकार भी किया  है ! गुस्सा आना तो स्वाभाविक है, तनाव तो ज़िन्दगी का हिस्सा है, ख़ुशी पैसे से और अन्य भौतिक साधनों से प्राप्त होती है। 


✯  इसी तरह बीमारियाँ भी हमारे जिंदगी का हिस्सा बन गयी हैं और हम उसे भी स्वीकार कर बैठे। 


✯  आज शारीरिक बीमारी ठीक करने की दवाइयाँ तो मिल सकती पर मानसिक बीमारीयाँ जैसे डिप्रेशन ❢ तनाव ❢ दुःख ❢ आत्म विशवास ❢ और एकाग्रता की कमी ❢ आदि को ठीक करने के लिए कोई दवाई उपलब्ध नहीं है। 


✯  इसलिए आप सभी को ये बताते हुए हर्ष हो रहा है की  इस गंभीर समस्या से आप सभी को निकालने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से आप सभी लिए  कुछ महीनों से माउंट आबू से ब्रह्माकुमारीज़ के


✯ प्यारे भाइयों और बहनों, अगर आपको अपना जीवन खुशनुमा बनाना है, तो आप राजयोग जरूर सीखे। आपके जीवन मे सुख- शांति जरूर आएगी।ब्रह्माकुमारीज मे यह कला सिखाई जाती है। सभी वर्गों के और धर्मों के लोग यहाँ आकर अपना जीवन सफल कर रहे है। हम आप सभी को राजयोग मेडिटेशन मे आमंत्रित करते है।


           ◈◆◆◈om shanti◈◆◆◈


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads