महासचिव अनिल धुपर और गुरुचरण सिंह होरा की मौजूदगी में होगी टेनिस संघ की सामान्य सभा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

महासचिव अनिल धुपर और गुरुचरण सिंह होरा की मौजूदगी में होगी टेनिस संघ की सामान्य सभा

 महासचिव अनिल धुपर और गुरुचरण सिंह होरा की मौजूदगी में होगी टेनिस संघ की सामान्य सभा 



रायपुर

 छग प्रदेश टेनिस संघ की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक दिनांक 15 जून को होटल ग्रैंड इम्पीरिया में रात्रि 8 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य एजेंडा नए पदाधिकारियों का निर्वाचन रहेगा।

इसके बारे में टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य सभा की बैठक में प्रदेश टेनिस संघ की कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु आल इंडिया टेनिस असोसिएशन से पर्यवेक्षक के रूप में आल इंडिया टेनिस अस्सो. महासचिव अनिल धुपर ज़ूम के माध्यम से उपस्थित होंगे।

निर्वाचन अधिकारी के रूप में बशीर अहमद खान सीईओ छग ओलंपिक संघ मौजूद रहेंगे, वहीं छग ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष साही राम जाखड़ पर्यवेक्षक के रूप में शामिल रहेंगे, महासचिव होरा ने बताया कि इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त जिला टेनिस संघो रायपुर, दुर्ग ,राजनांदगांव, बस्तर, बीजापुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा,कोरबा, सुकमा, जांजगीर, बेमेतरा, कवर्धा , महासमुंद, धमतरी, के पदाधिकारी सहित मान्यता प्राप्त क्लबो और संस्थाओ के सदस्यगण इस मीटिंग से शामिल रहेंगे। इस बैठक में यूनियन क्लब, छग क्लब , आई पी क्लब , देवेंद्रनगर टेनिस कोर्ट के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।  बैठक में कोविड के प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा, और जो सदस्य किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सकते उन्हें ज़ूम मीटिंग के माध्यम से जुड़ने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads