बेलोरा जलाशय मोड़ के पास बाईक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराई,बाइक चालक की मौत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बेलोरा जलाशय मोड़ के पास बाईक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराई,बाइक चालक की मौत

 बेलोरा जलाशय मोड़ के पास बाईक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराई,बाइक चालक की मौत



राजेन्द्र साहू/मगरलोड

 मोहदी घठुरिया के आगे बेलोरा जलाशय मोड़ के पास बाईक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराने से चालक की मौत हो गई।चालक की शिनाख्ति नही हो पाई है।

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम बिरझूली से मोहदी तरफ आ रहे बाईक चालक बेलोरा जलाशय मोड़ के अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराकर लहूलुहान घायल अवस्था मे पड़ा हुआ था। राहगीरों ने घटना की सूचना थाने को दी।घायल बाईक चालक को ईलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मगरलोड में भर्ती किया।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृत बाईक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस मृत के परिजनों को खोजने का प्रयास कर रही  है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads