नवापारा नगर में जोखिम भरे सड़क को ठीक कराने में जिम्मेदार अधिकारी उदासीन,युवा आये आगे
नवापारा नगर में जोखिम भरे सड़क को ठीक कराने में जिम्मेदार अधिकारी उदासीन,युवा आये आगे
गोबरा नवापारा नगर
यू तो क्षेत्र में विकास का कार्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का होता है अगर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और अधिकारियों की निष्क्रियता नजर आए तो क्षेत्र में विकास नही पर विकास में चाल धीमी होने लगता है। यही माजरा नवापारा नगर में देखने को मिला ।
गोबरा नवापारा नगर में महीनों से बस स्टैंड से राजिम सड़क मार्ग में देखने को मिला जहां राजिम रायपुर रेल मार्ग बंद होने के बाद विभाग द्वारा रेलवे की पटरी निकालेने पर रेल पटरी निकाले जाने के बाद वह स्थल आम राहगीरों के लिये जान जोखिम भरा रहा और जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों द्वारा जोखिम भरे स्थल पर देखते हुए भी नजरअंदाज किया। इस स्थल में कई लोग गिरकर दुर्घटना का शिकार होते देखा गया है।साथ ही चार पहिया वाहनों को अक्सर हर दिन लड़खड़ाते देखा गया। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता देख साथ ही जन हित को ध्यान में रखते हुये नगर के जागरूक युवाओं द्वारा जोखिम भरे गड्ढे का भराव कर अनहोनी होनी वाली घटनाओं बचाव का सराहनीय कार्य किया ,इस कार्य मे नगर के मुकुंद मेश्राम औऱ संजय साहू और सहयोगियों द्वारा आगे होकर यह कार्य किया । जो नगर के लोगो के लिये प्रशंसनीय रहे।



