घटना-दुर्घटना
*करेंट की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत,मगरलोड के ग्राम बुड़ेनी की घटना
शनिवार, 26 जून 2021
Edit
*करेंट की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत,मगरलोड के ग्राम बुड़ेनी की घटना
राजेंद्र साहू/मगरलोड
ब्लाक मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर ग्राम बुड़ेनी में खेत मे बिछे विद्युत तार की चपेट में आने से पांच मवेशियों की घटनास्थल में ही मौत हो गई ।
मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को बुड़ेनी के किसान यशकुमार साहू सहित अन्य किसान के मवेशी के साथ शीतला मंदिर तालाब के पीछे खेत मे चरने के लिए गए हुए थे ।खेत मे विद्युत तार टूट कर गिरा हुआ था जिसमें करेंट प्रवाहित हो रही थी। तार के सम्पर्क में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई।घटना की सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को दी थी।तब बिजली सप्लाई बंद हुआ।विद्युत विभाग ने पंचनामा तैयार कर सम्बंधित विभाग के पास जानकारी भेज दी गई है।
Previous article
Next article
