नए शिक्षा सत्र की शुरुआत बालिकाओ के लिए अभिनव पहल के साथ
नए शिक्षा सत्र की शुरुआत बालिकाओ के लिए अभिनव पहल के साथ
अभनपुर
नए सत्र की शुरुआत 16 जून से हो चुकी है परंतु कोरोना के संक्रमण की खतरे की वजह से सरकार से अभी स्कूल खोलने का आदेश नही दिया है औऱ निर्देश दिए गए है कि जब तक स्कूल ओपन नही हो जाते तब ऑनलाइन माध्यम से क्लास लिया जाना है इसके लिए सभी स्कूलों ने तैयारी भी कर लिया है स्कूल के शिक्षक और बच्चें सभी तैयार है परंतु नए शैक्षणिक सत्र में भी कोरोना का असर बना हुआ है खासकर सभी वर्गों के परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुधरने में अभी समय लगेगा ऐसे में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर के बालिकाओ के लिए कुछ बेहतर प्रयास निरन्तर किये जा रहे है विद्यालय के शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि गत वर्ष अभिनव चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के पढ़ाई के लिए पुस्तकें और सहायक शिक्षक सामग्री का सहयोग अनेक बच्चों को किया गया था । इस वर्ष भी इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए फाउंडेशन के चेयरपर्सन और फाउंडर डॉ अनूप भल्ला एवं सीमा भल्ला कोचेयरपर्सन के द्वारा कन्या अभनपुर के ऐसे बालिका जोकि पढ़ाई में बहुत अच्छे है परंतु उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है अतः ऐसे बच्चों के लिए 300 रुपये मासिक स्कॉलरशिप की प्रथम क़िस्त का चेक एवं साइंस मॉडल में आमजनो के लिए उपयोगी मॉडल बनाने वाले 2बच्चों को 2000 रुपये का चेक प्रदान किया गया ताकि इनसे स्कूल के अन्य बच्चों में नवाचार और सृजनात्मक क्षमता का विकास हो सके । बच्चों को चेक का वितरण विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल एवं विद्यालय के प्राचार्य आर.के.साहू , मार्गदर्शक शिक्षक हेमन्त साहू के माध्यम से प्रदान किया गया । इन बच्चों को मिला अभिनव चेक कु.उर्वशी मार्कण्डेय ,कु.इशारानी, कु.तिरुन टंडन,कु.स्नेहा हरवंश और कु.विनीता गुप्ता । विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया एवं इस पहल का स्वागत करते हुए बच्चों से अच्छे परिणाम लेकर आने के लिए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए । इस अवसर पर विद्यालय से व्याख्याता पी.आर.तारक, खेमराज कुम्भकार ,भोला राम साहू,कृष्ण कुमार साहू,विश्वनाथ माहेश्वरी, बी.एल.दुबे एवं आर.एल.तारक की उपस्थिति रही ।
