*आपातकाल पर बेरला में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन संपन्न* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आपातकाल पर बेरला में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन संपन्न*

 *कांग्रेस पार्टी ने लोकतन्त्र और संविधान के साथ जो क्रूरता की है उसका पाप कभी धूल नही सकता -  अशोक बजाज*



  *आपातकाल पर बेरला में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन संपन्न*   


रायपुर

प्रदेश भाजपा संगठन के आव्हान पर आज बेरला में 25 जून 1975 के आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया गया तथा इस अवसर पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अशोक  बजाज जी ने कहा कि  तत्कालीन प्रधानमंत्री  श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरे भारतवर्ष में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर लोगों का मौलिक अधिकार निलंबित कर दिया था। अटल बिहारी वाजपेई जी, मोरारजी देसाई जी, लालकृष्ण आडवाणी जी सहित देश के तमाम दिग्गजों को रातोंरात नजरबंद कर जेल में बंद कर दिया गया। उस समय जो भी नागरिक अथवा संगठन अपने अधिकार की बात करता उसे जेल में डाल दिया जाता था, लोगों की बोलने, लिखने, छापने का अधिकार छिन लिया गया था। उस समय ऐसी स्थिति थी कि अधिकारियों ने नसबंदी का लक्ष्य पूरा करने के लिए अविवाहित एवं नवविवाहित युवकों का जबरिया आपरेशन कर दिया था। इस प्रकार से कांग्रेस की सरकार ने देश की जनता के साथ अत्याचार किया है, इसे याद कर भुक्तभोगियों के रोंगटें खड़े हो जाते है तथा आंखों से आंसू बहने लगते है। श्री बजाज ने आगे कहा कि उस समय महिलाओं पर अत्याचार की अनेक घटनाएँ हुई , समाचार सम्पादक से लेकर कलाकर तक के साथ हुये अत्याचार की अनंत कहानी है। उन्होने कहा कि वास्तव में आपातकाल भारत के इतिहास का काला अध्याय है। कांग्रेस पार्टी ने लोकतन्त्र और संविधान के साथ जो क्रूरता की है उसका पाप कभी धूल नही सकता। श्री बजाज ने कहा कि बगावत की स्थिति उत्पन्न होने पर मार्च 1977 में आम चुनाव की घोषणा हुई, सभी गैरकांग्रेसी दलों ने जनता पार्टी का निर्माण कर कांग्रेस के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाया फलस्वरूप चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया साथ ही आपातकाल की भी समाप्ति हुई। उन्होने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सहित उन तमाम राज्यों में जहां कांग्रेस अथवा उसके समर्थन वाली सरकार है वहाँ आपातकाल वाली मनोवृति से सरकार चल रही है, इस मनोवृति को रोकने के लिए सभी नागरिकों को सजग एवं जागरूक रहने की जरूरत है।  


 इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल,पूर्व विधायक बेमेतरा अवधेश चंदेल जी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, रघुनंदन तिवारी, नरेंद्र वर्मा ने भी अपातकाल के विषय मे अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया । इस संगोष्टि के कार्यक्रम में मुख्य रूप से  भाजपा बेरला मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल , महामंत्री द्वय गौकरण साहू ,डोमेन्द्र राजपूत,चंद्रकला मनहर, संजीव तिवारी,भिभोरि मंडल महामंत्री पोषण ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छोटू राम साहू ग्रमीण किसान मोर्चा अध्यक्ष रवि तिवारी, भाजापा फाफाडीह मंडल पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रावण यदु, वर्मा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा,  महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी लता वर्मा, मडल अध्यक्ष द्रोपदी साहू, अजा प्रदेश महामंत्री दयावन्त बांधे, जगदीश कुर्रे , मानक चतुर्वेदी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सरजू साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रह्लाद वर्मा , जिला महामंत्री योगेश वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोला वर्मा, रोहित माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष दीक्षांत साहू युगल पाटील,बलराम यादव,लालू साहू, कन्हैया सेन, शिव झड़ी सिन्हा,राजू जायसवाल ,रामखिलावन देवांगन अश्वनी वर्मा सुयस साहू, आजु राम साहू, किसुन साहू, रवि आडिल रमेश साहू, दीपक अग्रवाल, पुरुषोत्तम यादव, भगेला साहू, प्रमोद गुप्ता , राजेश राजपूत, राधे बधेल, लेखराम साहू, लेखराम बेरला, हेमंत वैष्णव, मनोज सोनी, प्रमोद गेन्द्रे, दाऊलाल कुर्रे, ज्योति सुराणा, संध्या नायक, कल्याणी साहू, ललिता देवांगन, बिमला कुर्रे, सीमा वर्मा , माहेश्वरी बघेल, कविता जैन निर्मला साहू पुरन साहू दिलेश जांगड़े, तारकेश्वर सोनी, चंद्रहास वर्मा , संतोष साहू, नंदू सलूजा, दीपक यादव, निखिल साहू, प्रकाशपुरी गोस्वामी, नारायन पटेल, सोहन साहू, सुनील सिन्हा, पुरुषोत्तम साहू, पिंटू शर्मा , पीलू साहू, प्रमोद साहू सहित भाजपा के सभी कार्यकर्तागण कार्यक्रम में मौजूद थें।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads