रेडियो वार्ता कार्यक्रम मन की बात को नया रायपुर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुना और की गई संगठनात्मक चर्चा
रेडियो वार्ता कार्यक्रम मन की बात को नया रायपुर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुना और की गई संगठनात्मक चर्चा
अभनपुर,
पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रत्येक माह के आखरी रविवार को प्रसारित रेडियो वार्ता कार्यक्रम मन की बात को नया रायपुर क्षेत्र के ग्राम बंजारी (कुर्रु) में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया तथा संगठनात्मक चर्चा भी की गई।
रेडियो वार्ता कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री जी ने टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों के संघर्ष और मेहनत की चर्चा करते हुए उन्हे शुभकामनाएं दी व जलसंरक्षण, कोराना टीकाकरण के मुद्दे पर भी चर्चा की।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष व पौंता सरपंच गौरव शर्मा, कुर्रु सरपंच रामदीन यादव, खण्डवा सरपंच ऐसराम यादव, सूरज राजपूत बंजारी, महेन्द्र सेन चेरिया, हीरु राजपूत बंजारी, भीम यादव कुर्रु, बलदाऊ यादव पौंता, सतीश निषाद पौंता, कुशल यादव पौंता, राजू मानिक पुरी बंजारी, थनवार ध्रुव बंजारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

