*घर मे रखा था करीब डेढ़ लाख का गांजा नेवरा पुलिस ने दी दबिश,गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार*
*घर मे रखा था करीब डेढ़ लाख का गांजा नेवरा पुलिस ने दी दबिश,गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
तिल्दा नेवरा पुलिस ने एक घर मे दबिश देकर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का अवैध गांजा जप्त करने में सफलता हांसिल की है मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी शमसेर अंशारी पिता इशहाक अंशारी उम्र-38 साल साकिन वार्ड क्र.17 तिल्दा के खिलाफ अप.क्र.198/2021 धारा-20(B) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया है
मामले की जानकारी देते हुए टीआई तिल्दा नेवरा शरद चंद्रा ने बताया कि आरोपी का घर वार्ड क्र.17 तिल्दा में है आरोपी शमसेर अंशारी पिता इशहाक अंशारी के बारे में मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड क्र.17 तिल्दा निवासी संदेही शमसेर अंशारी अपने घर में अवैध बिक्री किये जाने हेतू मादक पदार्थ गांजा संग्रह किया हुआ है सूचना पर NDPS प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस की विशेष टीम द्वारा दो स्वतंत्र साक्षियों एवं पुलिस बल के साथ रेड की कार्यवाही की गई आरोपी शमसेर अंशारी घर दबिश देकर उसके कब्जे से 14.585 किलोग्राम गांजा कीमती 103880/-₹* (एक लाख तीन हजार आठ सौ अस्सी रूपये) का बरामद किया गया है। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ओर ज्यूडिशियल रिमांड हेतू सत्र न्यायालय NDPS एक्ट के न्यायालय रायपुर पेश किया
उपरोक्त कार्यवाही श्री अजय यादव उमनि/वपुअ महोदय रायपुर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर व उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय रायपुर के मार्गदर्शन में निरीक्षक शरद चन्द्रा थाना प्रभारी तिल्दा, सहायक उप निरीक्षक आर.बी.सिंह, प्र.आर.जनक लाल बंदे ,आरक्षक सदानंद ठाकुर , जितेन्द्र साहू ,महेन्द्र वर्मा, संदीप सिंह, तरूण वर्मा महिला सैनिक श्रीमती अनीता वर्मा के द्वारा सफलता पूर्वक किया गया।
