पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि किसानो पर मोदी सरकार का आर्थिक प्रहार--उधो वर्मा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि किसानो पर मोदी सरकार का आर्थिक प्रहार--उधो वर्मा

 पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि किसानो पर मोदी सरकार का आर्थिक प्रहार--उधो वर्मा



   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

   रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष एवं धरसीवां क्षेत्र के किसान उधोराम वर्मा ने पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहासा मूल्य वृद्धि को मोदी सरकार का किसानों पर आर्थिक प्रहार बताया है।

   जिला कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष उधोराम वर्मा ने कहा कि केंद्र की सरकार डीजल में भारी वृद्धि कर किसानों को किया परेशान की है इन दिनों किसानों की खरीफ फसल की तैयारी जोरों पर है किसान खाद ,बीज ,खेत की अग्रिम तैयारी करके रखते है बरसात में पूरे देश में फसल लगाया जाता है जिसमे किसानों का पूरा काम डीजल चलित मशीनों,ट्रैक्टर से जुताई ,मताई, कटाई हार्वेस्टर से होता है जिसमे एक एकड़ में डीजल के दाम बढ़ने से लगभग 2000 रु प्रति एकड़ अतरिक्त बोझ केंद्र की मोदी सरकार किसानों के ऊपर लादने का काम किया है इसी माह से खेत की जुताई से प्रारम्भ हो जाता है इसी सीजन में डीजल का बेतहाशा वृद्धि जानबूझकर किसानों के ऊपर बोझ बढ़ाने का कार्य केंद्र की मोदी सरकार कर रही है,एक तरफ लाखो की संख्या में किसान कृषि कानून के विरोध में दिल्ली सीमा पर प्रदर्शन कर रहे है,वही कुछ दिन पहले रासायनिक खाद में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों के प्रति अपनी सोच को प्रदर्शित किए है ले देकर केवल D A P दर  अपने उद्योगपति साथियो को अनुदान देकर उपकृत किया जिसका लाभ किसानों को नही अपने चहेतों को पहुचाया है किसान को उसी दर पर खाद दिया जा रहा है ,बाकी खाद यूरिया,राखड़,पोटाश के बढ़े दाम आज भी किसानों के ऊपर बोझ है।

भाजपा के नेता अनर्गल बयान दे रहे है कि खाद का दाम 1800 प्रति बोरी बेचने का आरोप लगाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते है सब को पता है मूल्य निर्धारण केंद्र सरकार तय करती है कांग्रेस एवम किसान संगठनों के भारी विरोध के कारण अनुदान बढ़ा कर पुरानी दर पर D A P रखा है , अगर भाजपा के नेता  किसानों के हित चाहते है तो तत्काल डीजल के भारी दर को तत्काल वापिस ले ,टैक्स जो भारी भरकम ले रहे है उसे वापिस ले ताकि किसानों का राहत पहुच सके किसानों को केंद्र सरकार बर्बाद करना चाहते है तभी एक के बाद एक किसान विरोधी निर्णय लेकर किसानों को बर्बाद करने पर तुले हुए है ।उधो राम वर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस रायपुर ने केंद्र सरकार से मांग की है कि डीजल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि तत्काल वापस ले।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads